KBC 12 Update: फोगाट बहनों से जुड़ा था 25 लाख का सवाल, क्या आपको पता है सही जवाब
केबीसी 12 में मंगलवार को प्रसारित हुए सो में अमिताभ बच्चन ने रोलओवर प्रतिबभागी डॉ. श्रुति सिंह के साथ गेम आगे बढ़ाया। लेकिन 25 लाख के सवाल पर उनका सफ़र थम गया। क्या आप इसका सही जवाब जानते हैं...
नई दिल्ली, जेएनएन।KBC 12 Update: कौन बनेगा करोड़पति ( Kaun Banega Crorepati) के 12वें सीज़न एक ख़ास चीज देखने को मिल रही हैं। अक्सर प्रतिभागी आसानी से हॉट सीट पर पहुंच रहे हैं। खेल का अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। लेकिन 12 लाख 50 हजार से लेकर 50 लाख के सवाल के बीच अटक जा रहे हैं। एक बार फिर यही कहानी पिछले एपिसोड में देखने को मिला है।
केबीसी 12 में मंगलवार को प्रसारित हुए सो में अमिताभ बच्चन ने रोलओवर प्रतिबभागी डॉ. श्रुति सिंह के साथ गेम आगे बढ़ाया। गुजरात से आई श्रुति बतौर प्रोफेशन असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसके करते हुए उन्होंने 12 लाख 50 हजार की ईनामीराशि अपने नाम की। इस दौरान उन्होंने अच्छा गेस वर्क और लाइफ लाइन्स का इस्तेमाल किया।
श्रुति और अमिताभ बच्चन के बीच काफी मजेदार बातें हुईं। लेकिन 25 लाख के सवाल पर उनका सफ़र थम गया। वह 25 लाख के सवाल पर आकर फंस गई। उनके पास कोई लाइफलाइन्स नहीं बची। ऐसे में उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया। ख़ास बात है कि यह कुश्ती के खेल और एशियाई खेले से जुड़ा था।
25 लाख के लिए श्रुति से पूछ गया- एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी? इसके लिए उन्होंने चार विकल्प भी दिए गए। 1. गीता फोगाट, 2. विनेश फोगाट, 3. बबीता फोगाट, 4. साक्षी मलिक। इस सवाल का सही जवाब विनेश फोगाट है। ख़ास बात है कि क्विट करने के बाद श्रुति से गेस करने को कहा गया। उन्होंने साक्षी मलिक के नाम का चुनाव किया था। ऐसे में लगता है कि यह श्रुति का सही फैसला था। विनेश साल 2014 में साउथ कोरिया में हुए एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीता था। फोगाट बहनों के ऊपर दंगल नाम से फेमस फ़िल्म भी बन चुकी है।