KBC 11: एक सवाल के लिए इस कंटेस्टेंट ने ले ली तीन लाइफलाइन, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब
KBC 11 हाल ही में केबीसी की हॉट सीट पर भोपाल के अरुण कुमार विराजमान हुए थे। उन्होंने एक सवाल में अपनी तीन लाइफ लाइन ली थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 में अब तक दो कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं। हाल ही में शो में एक ऐसे कंटेस्टेंट आए जो चंद सवालों में ही अटक गए। भोपाल के अरुण ने शो में एक ही सवाल के लिए अपनी तीन लाइफ लाइन का प्रयोग कर लिया था, जिसके बाद वो शो में टिक नहीं पाए।
हाल ही में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे पहले जवाब देकर अरुण कुमार हॉटसीट पर पहुंचे थे। अरुण कुमार भोपाल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। अरुण कुमार खेल की शुरुआत से ही काफी नर्वस नज़र आ रहे थे। अमिताभ बच्चन ने उनसे 40,000 रुपये के एक चित्र दिखाकर तीसरा सवाल किया था। जिसमें अरुण ने अपनी तीन लाइफ लाइन का प्रयोग किया।
सवाल- चित्र में नज़र आ रहे यह व्यक्ति किस शास्त्रीय नृत्य से जुड़े हुए हैं।
विकल्प- 1, ओडीसी, 2. कथकली 3. भरतनाट्यम, 4. कथक।
इस सवाल के जवाब के लिए अरुण ने फ्लिप द क्वेशचन लाइफ लाइन लेकर इस प्रश्न को बदलवा दिया था। क्योंकि अरुण ने कल्चर, मायथोलॉजी को चुना था इसलिए अगला सवाल इन्हीं विषयों से जुड़ा सवाल किया गया था।
सवाल- करतारपुर का सबंध गुरुनानक के जीवन की इनमें से किस घटना के साथ है।
विकल्प- 1. जन्म, 2. शिक्षा, 3. शादी, 4. मृत्यू।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज़ गिल ने सलमान खान से मांगा काम, किया ऐसे इंप्रेस
अरुण को बदकिस्मति से इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था, बाद में उऩ्होंने अपनी तीसरी लाइफ लाइन 50-50 ले ली। दो विकल्प हट जाने के बाद भी वो सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। जब जवाब देने के लिए मात्र 2 सेकेंड बचे थे तो उन्होंने जल्दबाजी में आस्क द एक्सपर्ट का भी उपयोग कर लिया। जिसनी मदद से अरुण ने सही जवाब मृत्यू दिया। इस सवाल से पहले भी अरुण अपनी एक लाइफलाइन ले चुके थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान खान बोले -मेरे घर से बाहर निकल जाओ, देखें वीडियो
सभी लाइफलाइन खत्म होने के बाद वो 80,000 के सवाल पर अटक गए थे। बाद में गलत जवाब देने के कारण वो केवल 10,000 रुपये ही जीत पाए।