Kaun Banega Crorepati शो ने बदल दी इन कंटेस्टेंट्स की जिंदगी, एक हैं DCP
सोनी टीवी में 19 अगस्त से Kaun Banega Crorepati 11 का शुभारंभ हो चुका है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो से अब तक कई लोग करोड़पति बन चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 2000 में शुरु होने वाले शो 'Kaun Banega Crorepati' ने अपनी शुरुआत से ही लोगों के दिलों में घर कर लिया है। ये शो इंडियन टेलीविजन का पहला गेम शो था जिसके आते ही लाखों लोगों ने इस शो में भाग लेने की कोशिश की थी। इस शो में कई ऐसे लोग आ चुके हैं जो करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अपने साथ घर ले जा चुके हैं। जानते हैं इस शो ने कितने लोगों को करोड़पति बनाया है।
हर्षवर्धन नवाथे, 1 करोड़ रु- Kaun Banega Crorepati के पहले सीज़न में ही सभी 15 सवालों के सही जवाब देकर हर्षवर्धन ने एक करोड़ रुपये राशि जीती थी। उस समय हर्षवर्धन सिविल परिक्षा की तैयारी कर रहे थे। इन्होने ये राशि 19 अक्टूबर 2000 को जीती थी।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं PUBG की फुल फॉर्म? अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा तो ये हुआ हाल
रवि मोहन सैनी, 1 करोड़ रु- रवि मोहन अब तक के सभी विनर में सबसे खास है क्योंकि जब उन्होने शो से 1 करोड़ रुपये की राशि जीती तो वे महज 14 साल के थे। रवि ने ये राशि केबीसी जूनियर से जीती थी। अपने हुनर से 14 साल की उम्र में 1 करोड़ जीतने वाले रवि अब डीसीपी बन चुके हैं।
राहत तस्लीम, 1 करोड़ रु- 1 करोड़ रुपये जीतने वाली राहत एक हाउस वाईफ थीं जो कि उस वक्त मेडिकल कॉलेज में एंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं लेकिन शादी के कारण पढ़ाई नही कर पायीं थी। शो जीतने के बाद राहत ने गारमेंट शोरूम खोल लिया था।
सुशील कुमार, 5 करोड़ रु- पांचवे सीज़न में 5 करोड़ जैसी बड़ी रकम हासिल करने वाले सुशील बिहार के एक गांव में कम्प्यूटर ऑपरेटर थे। सभी टेक्स काटे जाने के बाद सुशील को जीत की राशि 3.6 करोड़ रुपये प्राप्त हुई थी।
अचिन नरुला, सार्थक नरुला, 7 करोड़ रु -आठवें सीज़न में दोनों भाइयों ने अब तक केबीसी में सबसे ज्यादा राशि जीतने के बाद शो में एक इतिहास दर्ज कर लिया है। ये दोनों पिछले 10 सालों से शो में आने की कोशिश कर रहे थे, और आखिरकार इनका सपना पूरा हो ही गया।
इसके अलावा सुनमीत कौर 6वें सीजन में 5 करोड़ और ताज मोहम्मद रंगरेज 7वां सीजन, 1 करोड़ रुपये की राशि अपने घर ले जा चुके हैं।