Move to Jagran APP

KBC 14: 50 लाख के इस कठिन सवाल का जवाब नहीं दे सके गुजरात के विमल, शायद आपको पता हो इसका उत्तर ?

‘कौन बनेगा करोड़पति को लेकर दर्शकों की दीवानगी सालों से बरकरार है। ऐसा हो भी क्यों न इस शो ने अब तक न जानें कितने लोगों को मालामाल बनाया है। वहीं केबीसी का 14वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 11:47 AM (IST)
KBC 14: 50 लाख के इस कठिन सवाल का जवाब नहीं दे सके गुजरात के विमल, शायद आपको पता हो इसका उत्तर ?
Photo Credit : KBC Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 14 Update: अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14‘ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 7 अगस्त, 2022 से शुरू हुए इन शो में कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने के लिए आ रहा हैं। वहीं फिर से टीवी पर बिग बी बी दमदारा सुन दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शो के दौरान बिग बी अपनी पर्सनल बातों के साथ की केंटेस्टेंट से भी दिलचस्प बातें करते नजर आ रहे हैं। इस सीजन को भले ही अभी तक कोई करोड़पति न मिला हो, लेकिन अब तक कई लोगों शो से लखपति बनकर गए हैं। वहीं गुजरात के विमल भी केबीसी से लखपति बनकर गए । विमल शो से 25 लाख की बड़ी रकम जीतकर गए हैं, लेकिन वो 50 लाख रूपए के सवाल पर अटक गए। आइए जानते हैं क्या था वो 50 लाख रूपए का सवाल ?

loksabha election banner

ये था 50 लाख का सवाल

केबीसी 14 में गुजरात के विमल ने अपने धमाकेदार खेल से न सिर्फ ऑडियंस बल्कि बिग बी को भी इंप्रेस किया। 25 लाख तक के सवालों का जवाब विमल ने बड़ी ही समझारी से दिया, लेकिन 50 लाख के सवाल पर वो अटक गए। बिग बी ने 50 लाख रूपए के लिए विमल से ये सवाल पूछा था।

प्रश्न - इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यू दोनोंए भारत के बाहर किसी देश में हुई थी ?

ये रहे ऑप्शन

A - लाल बहादुर शास्त्री

B - मौलाना अबुल कलाम आजाद

C - मदर टेरेसा

D - जेआरडी टाटा

इसका सही जवाब D यानी जेआरडी टाटा है।

विमल पर है लाखों का कर्ज

आपको बता दें कि खेल के दौरान विमल ने अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बिग बी को बताया कि उन पर 9 लाख रूपए का कर्ज है। ये बात बताते हुए विमल काफी भावुक हो गए थे। विमल ने कहा कि यहां से जीती हुई रकम से वेा सबसे पहले अपना 9 लाख का कर्ज चुकाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.