KBC 13 : 25 लाख के इस सवाल के सवाल पर पंकज कुमार ने किया क्विट, इतिहास में रुचि रखने वालों को यकीनन पता होगा सही जवाब
केबीसी का ये सप्ताह ‘आशा अभिलाषा’ अध्याय के तौर पर मनाया जा रहा है। जिसमें महानायक कंटेस्टेंट स्टूडियो ऑडियंस और दर्शकों की ख्वाहिशें पूरी करते हुए नजर आएंगे। खेल के दौरान पंकज कुमार ने 12 सवलों के सही जवाद देकर 12 लाख 50 हजार रुपए जीते।

नई दिल्ली, जेएनएन। 'कौन बनेगा करोड़पति' का हर एपिसोड हमेशा ही खास होता है। इसके पीछे की वजह महानायक अमिताभ बच्चन का कंटेस्टेंट के साथ खास अटैचमेंट। बिग बी कंटेस्टेंट के साथ न सिर्फ सवाल जवाब करते हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को भी काफी करीब से जानने की कोशिश करते हैं। हर बार की तहर ही इस बार का 'कौन बनेगा करोड़पति 13' भी काफी चर्चा में बना हुआ है। अबतक शो में कई कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के साथ ही लोखों रकम जीतकर जा चुके हैं। वहीं कल के एपिसोड में छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार ने अपने जबरदस्त खेल से हर किसी को हैरान किया। केबीसी का ये सप्ताह ‘आशा अभिलाषा’ अध्याय के तौर पर मनाया जा रहा है। जिसमें महानायक कंटेस्टेंट, स्टूडियो ऑडियंस और दर्शकों की ख्वाहिशें पूरी करते हुए नजर आएंगे। खेल के दौरान पंकज कुमार ने 12 सवलों के सही जवाद देकर 12 लाख, 50 हजार रुपए जीते। लेनिक उन्हें 13वें सवाल का सही उत्तर पता न होने के कारण खेल को क्विट करना पड़ा। आइए जानते हैं क्या था वो 25 लाख का सवाल और उसका सही जवाब...
View this post on Instagram
ये था सवाल:
अठारहवीं शताब्दी में शुजाउद्दौला ने किस वर्तमान जिले में ‘छोटा कलकत्ता’ नामक किले का निर्माण करवाया था?
ये रहे ऑप्शन :
A. अमेठी
B. अयोध्या
C. मुर्शिदाबाद
D. वाराणसी
सही उत्तर : अयोध्या
आपको बता दें कि खेल के दौरान बिग बी ने स्टूडियो में मौजूद उन सभी के नाम की पर्ची बाउल में रखी थी। यही नहीं अमिताभ ने एक दर्शक का नाम लिया और उनकी ख्वाइश को भी पूरा किया। यही नहीं बिग बी ने दर्शकों के कहने पर ‘अग्निपथ’ कविता भी सुनाई। वहीं पंकज की फेवरेट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा से वीडियो कॉल पर उनकी बात भी कराई। जेनेलिया को अपने सामने देखकर पंकज खुशी से फूले नहीं समां रहे थे। वहीं जब जेनेलिया डिसूज़ा ने पंकज को आई लव यू टू कहा ता वह शरमा गए। इस दौरान सभी ने खूब मस्ती की। शो से पंकज 12 लाख, 50 हजार रुपये जीतकर गए।
Edited By Priti Kushwaha