Move to Jagran APP

KBC 12: आहिल्याबाई से जुड़े इस सवाल पर प्रियंका बगड़ी ने किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?

Kaun Banega Crorepati 12 सोनी टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में मंगलवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैंठी प्रियंका बागड़ी। महाराष्ट्र के पुणे से आईं प्रियंका ‘केबीसी 12’ की रोलओवर कंटेस्टेंट थीं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:27 AM (IST)
KBC 12: आहिल्याबाई से जुड़े इस सवाल पर प्रियंका बगड़ी ने किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?
Photo Credit - Sony Tv Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में मंगलवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैंठी प्रियंका बागड़ी। महाराष्ट्र के पुणे से आईं प्रियंका ‘केबीसी 12’ की रोलओवर कंटेस्टेंट थीं। प्रियंका सोमवार को 5 सवालों का जवाब दे चुकी थीं, मंगलवार को उन्होंने छठवें सवाल से गेम शुरू किया। लाइफ लाइन की मदद से प्रियंका ने अच्छा गेम खेला, लेकिन ज्यादा दूर तक नहीं जा सकीं और 1 लाख 60 हज़ार रुपए लेकर घर चली गईं।

loksabha election banner

प्रियंका ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वो एक यू-ट्यूबर और अपने 2 कुकिंग चैनल चलाती हैं। प्रियंका को कुकिंग का बहुत शौक है और उनके कुकिंग वीडियोज़ उनके पति ही शूट करते हैं। प्रियंका ने कहा कि वो अभी अपने घर पर ही वीडियो शूट करती हैं इसलिए वो यहां से जो भी धनराशी जीतेंगी उन पैसों से अपने लिए स्टूडियो बनवाएंगी जिसमें वो अपने कुकिंग वीडियो शूट करेंगी। प्रियंका ने अच्छा गेम खेलते हुए 1 लाख 60 हज़ार रुपए जीत, लेकिन 3 लाख 20 हज़ार के सवाल पर उन्होंने क्विट कर दिया। प्रियंका को 3.20 वाले सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने रिस्क न लेते हुए क्विट करना ही बेहतर समझा।

प्रियंका के पास जो सवाल आया था वो था : मालवा साम्राज्य की शासिका रानी आहिल्याबाई ने अपनी राजधानी इंदौर से कहां स्थानांतरित की थी?

A. ओरछा

B. महेश्वर

C. माण्डू

D. देवास

इस सवाल का सही जवाब था ‘महेश्वर’

आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान 28 सितंबर 2020 से शुरू हुआ 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीज़न अब खत्म होने वाला है। 22 जनवरी को केबीसी 12 का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।करीब 3 महीने चला केबीसी 12 कारगिल हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ समाप्त होगा। 22 जनवरी को दोनों परमवीर चक्र विजेता कारगिल हीरो केबीसी 12 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। कलर्स ने उस एपिसोड के प्रोमो भी जारी कर दिए हैं जिसमें दोनों जवान अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे नज़र आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.