KBC 12 Registration: सामने आ चुका है 'केबीसी' रजिस्ट्रेशन का ये छठा सवाल, क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब
बिग बी ने आपको केबीसी के हॉट सीट तक पहुंचे का मौका एक बार फिर दिया है। सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से शुरू हो गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'कौन बनेगा करोड़पति' में आने का सपना अगर आप देख रहे हैं और इस सपने को सच करना चाहते हैं तो आपके लिए अब लिए एक बेतरीन मौका है। जी हां, बिग बी ने आपको केबीसी के हॉट सीट तक पहुंचे का मौका एक बार फिर दिया है। सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से शुरू हो गए हैं।
लेकिन इस बार आप बिग बी के पूछे गए सवालों के जवाब रजिस्ट्रेशन मैसेज के जरिए नहीं करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सोनी लिव ऐप का ही सहारा लेना होगा। जी हां इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल में सोनी लिव ऐप होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन लाइन्स केवल सोनी लिव ऐप के यूजर्स के लिए ही खोली गई हैं। इसके लिए आप फटाफट इसे अपने फोन में डाउनलोड कर के भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
The hotseat awaits you. Here is the sixth question of the #KBC12 registrations which is open exclusively for #SonyLIV users to answer till 1st July 9 PM.@SrBachchan @SonyTV pic.twitter.com/9fW5Szs2jl— SonyLIV (@SonyLIV) June 30, 2020
रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछना भी शुरू कर दिया है। अब तक बिग बी पांच सवाल दर्शकों से पूछे जा चुके हैं। वहीं अब केबीसी का छठा सवाल भी सामने आ चुका है। इस बार का छठां सवाल थोड़ा मुश्किल है। इस बार का सवाल मौसम से जुड़ा है। इसका जबाब आपको 1 जुलाई यानी आज रात 9 बजे तक देना है। यहां देखें क्या है छठा सवाल:
सवाल : 'निसर्ग', 'अम्फान' और 'फनी' ये सब इनमे से किसके नाम है?
A. मौसम उपग्रह
B. उष्णकटिबंधीय चक्रवात
C. ज्वालामुखी द्वीप
D. बादल
इस प्रश्न का सही उत्तर है 'उष्णकटिबंधीय चक्रवात'।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन :
'कौन बनेगा करोड़पति' में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपके फोन में सोनी लिव ऐप होना जरूरी है, आप फिलहाल बस इसी के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप सोनी लिव ऐप पर जाकर क्लिक टू रजिस्टर पर क्लिक करिए। इसके बाद अपना फोन नंबर, उम्र और जेंडर लिखकर भेज दीजिए। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा चुने गए लोगों को अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आपको बता दें के ये सवाल बस 3 जुलाई तक ही पूछे जाएंगे।