Move to Jagran APP

KBC 2020 : हिमाचल प्रदेश से जुड़ा था फूलबासन यादव के 50 लाख का ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब

फूलबासन की शादी महज 12 साल की कम उम्र में ही हो गई थी। उनकी शादी एक चरवाहे से करवा दी गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बच्चे हो गए। इसके बाद अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए उन्हें घर-घर खाना मांगने जाती थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:41 AM (IST)
KBC 2020 : हिमाचल प्रदेश से जुड़ा था फूलबासन यादव के  50 लाख का ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब
Kaun Banega Crorepati 12 Karamveer Special Amitabh Bachchan Phoolbasan yadav And Renuka sahane

नई दिल्ली,जेएनएन। अमिताभ बच्चन होस्टेड शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) इस वक्त दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। केबीसी के 12वें सीजन का 20वां एपिसोड शुक्रवार रात 9 बजे से 11 बजे के बीच प्रसारित हुआ। वहीं हर बार शो में शुक्रवार को होने वाले कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में बार छत्तीसगढ़ की फूलबासन यादव पहुंची। उनका साथ एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने दिया। 50 साल की फूलबासन मूलरूप से आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के लिए काम करती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से काम कर कर रहीं फूलबासन को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपने काम से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। केबीसी में उन्होंने 50 लाख रुपए जीते। आइए जानते हैं उनके बारे में...  

loksabha election banner

ये था 50 लाख रुपये का सवाल  

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है? 

1. किंकरी देवी

2. दया बाई

3. मानसी प्रधान

4. चुनी कोटल  

इस सवाल का सही जवाब है A. किंकरी देवी. 

फूलबासन यादव इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं। इसके लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

 

View this post on Instagram

Meet our #KBCKaramveer, Padma Shree Phoolbasan Yadav . Watch her on #KBC12, tonight at 9PM only on Sony TV. @amitabhbachchan @spnstudionext @renukash710

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

बताया जीवन का संघर्ष 

फूलबासन यादव ने शो के दौरान अपने जीवन से जुड़ी भी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपने जीवन से जुड़ी कई संघर्ष की कहानियां सुनाईं। फूलबासन ने बताया कि वह भी बचपन में पढ़ने की शौ​कीन थीं। वह पढ़ना चाहती थीं, लेकिन गरीबी और लड़की होने के कारण उनके माता-पिता उन्हें पढ़ा नहीं सके। इसके बावजूद  उन्होंने ठान ली की वे अपने जीवन में कुछ कर दिखाएंगी।  

बालिका वधु भी थीं फूलबासन    

फूलबासन की शादी महज 12 साल की कम उम्र में ही हो गई थी। उनकी शादी एक चरवाहे से करवा दी गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बच्चे हो गए। इसके बाद अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए उन्हें घर-घर खाना मांगने जाती थीं। इन चुनौतियों का सामने करते हुए उन्होंने फैसला किया कि वे गरीबी, भुखमरी और बाल विवाह के खिलाफ काम करेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.