Move to Jagran APP

KBC 2020 : एक लाख 60 हजार के इस सवाल पर गौतम कुमार ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब

केबीसी के बुधवार के शो में पटना के गौतम कुमार ने हॉट सीट पर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर जगह बनाई। गौतम शो से 80 हजार रुपये जीतकर गए। कंटेस्टेंट ने एक लाख 60 हजार के प्रश्न पर शो को क्विट करने का फैसला लिया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:50 AM (IST)
KBC 2020 : एक लाख 60 हजार के इस सवाल पर गौतम कुमार ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब
Kaun Banega Crorepati 12 Gautam Kumar Quit game At 1 Lakh 60 Thousand Rupees Question

नई दिल्ली,जेएनएन। टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। शो में अबतक कई दिन ब दिन बेहद ही दिलचस्प होता जा रहा है। शो में अबतक कई प्रतिभागी लाखों रुपए जीतकर जा चुके हैंं। केबीसी से अबतक कई कंटेस्टेंट लाखों रुपए जीतकर जा चकु हैं। वहीं केबीसी के बुधवार के शो में पटना के गौतम कुमार ने हॉट सीट पर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर जगह बनाई। गौतम एक बिस्किट विक्रेता हैं। वह शो से 80 हजार रुपये जीतकर गए। कंटेस्टेंट ने एक लाख 60 हजार के प्रश्न पर शो को क्विट करने का फैसला लिया। 

loksabha election banner

यह था प्रश्न :  

रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित ‘रश्मिरथी’ महाभारत के किस चरित्र के जीवन पर केंद्रित है?

A-    कर्ण

B-    दुर्योधन

C-    घटोत्कच

D-    भीष्म 

बता दें कि इस प्रश्न का सही उत्तर कर्ण था। 

आपको बता दें कि यहां पर उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। गौतम कुमान ने शा को क्विट करने के बाद इसी पर लॉक करने के लिए कहा था जो कि सही उत्तर था। बता दें कि गौतम कुमार के शो क्विट करने के बाद हॉट सीट पर गाजियाबाद की छवि कुमार आईं। यह एक विंग कमांडर की पत्नी हैं और स्कूल में इंग्लिश टीचर हैं।  

वहीं इससे पहले केबीसी में मंगलवार को रोलओवर प्रतिभागी डॉ. श्रुति सिंह के साथ गेम आगे बढ़ाया था। वह गुजरात की रहने वाली हैं। श्रुति से 25 लाख के लिए ये सवाल पूछ गया था- एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी? इसके लिए उन्होंने चार विकल्प भी दिए गए। 1. गीता फोगाट, 2. विनेश फोगाट, 3. बबीता फोगाट, 4. साक्षी मलिक। इस सवाल का सही जवाब विनेश फोगाट है।  

ख़ास बात है कि क्विट करने के बाद श्रुति से गेस करने को कहा गया। उन्होंने साक्षी मलिक के नाम का चुनाव किया था। ऐसे में लगता है कि यह श्रुति का सही फैसला था। विनेश साल 2014 में साउथ कोरिया में हुए एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीता था। फोगाट बहनों पर 'दंगल' नाम से फेमस फ़िल्म भी बन चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.