Move to Jagran APP

Kasautii Zindagii Kay: सच हुआ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख़ का सपना, एकता कपूर ने की पुष्टि

अब एकता कपूर ने इस बात की जानकारी दी है कि फातिमा का सपना सच होने वाला है। मतलब यह कि अनुराग इस बार प्रेरणा को मारने वाला है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 01:27 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 02:05 PM (IST)
Kasautii Zindagii Kay: सच हुआ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख़ का सपना, एकता कपूर ने की पुष्टि
Kasautii Zindagii Kay: सच हुआ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख़ का सपना, एकता कपूर ने की पुष्टि

नई दिल्ली, जेएनएन। Kasautii Zindagii Kay: भारतीय टेलीविज़न के पुराने शोज़ में से एक 'कसौटी ज़िंदगी की' को लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चा चल रही है। ख़बर है कि धारावाहिक के मुख्य किरदार अनुराग दूसरे किरदार प्रेरणा की हत्या करने वाले हैं। इसको लेकर दंगल गर्ल फातिमा सना शेख़ को भी सपना आया था। अब एकता कपूर ने इस बात की जानकारी दी है कि फातिमा का सपना सच होने वाला है। मतलब यह कि अनुराग इस बार प्रेरणा को मारने वाला है। 

loksabha election banner

एक्ट्रेस फातिमा ने बताया था कि मैंने रात में एक बुरा सपना देखा। यह मेरे पसंदीदा सीरियल कसौटी जिंदगी की के बारे में हैं, जिसे मैं लंबे समय से देखते आ रही हूं। मैंने सुबह सपना देखा कि अनुराग ने प्रेरणा को मार दिया। हां, कोई और नहीं, बल्कि अनुराग ने खुद। उम्मीद है कि ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। 

अब एकता कपूर का बयान सामने आया है। उन्होंने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा, 'हां, ऐसा होने वाला है। अनुराग और प्रेरणा छोटे पर्दे की सबसे चहेती जोड़ियों में से हैं, लेकिन अब दर्शक धोखे की चरम सीमा देखेंगे।' एकता कपूर के इस बयान के बाद से दर्शकों का काफी दुख हो रहा होगा। 

आपको बता दें कि शो में अनुराग बसु का किरदार एक्‍टर पार्थ समथान निभा रहे हैं। वहीं, प्रेरणा के किरदार में एरिका फर्नां‍डिस सबको प्रभावित कर रही हैं। दोनों ही इस सीरियल के लीड एक्टर हैं। इससे पहले श्वेता तिवारी, सना ख़ान, रोनित रॉय और ऊर्वशी ढोलकिया इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। 

आपको बता दें कि एकता कपूर ने इस सीरील की शुरुआत 2001 में की। उसके 1400 से अधिक एपिसोड टीवी पर प्रसारित किए गए। साल 2018 में एक बार इस शो को नया रंग और रूप दिया गया। एक फिर यह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए उतारा। उसके बाद से यह लगातार जारी है। अब इसमें एक बड़ा ट्वि्स्ट आने वाला है। 

(Photo Credit- Mid-Day)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.