Kasautii Zindagii Kay 2: करण सिंह ग्रोवर की टीवी पर वापसी, मिस्टर बजाज के रोल में आएंगे नजर
Kasautii Zindagii Kay 2 मिस्टर बजाज के किरदार के लिए अलग-अलग नामों की चर्चा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले एक्टर करण वाही का नाम सामने आ रहा था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kasautii Zindagii Kay 2 कसौटी जिंदगी की 2 जब से शुरू हुआ है तब से यह चर्चा रही है कि अहम किरदारों को कौन निभाएगा। अब जल्द ही आइकॉनिक कैरेक्टर मिस्टर ऋषभ बजाज की एंट्री होने वाली है।
मिस्टर बजाज के किरदार के लिए अलग-अलग नामों की चर्चा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले एक्टर करण वाही का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इस रोल के लिए करण सिंह ग्रोवर को अप्रोच किया गया है। वो इस रोल को निभाएंगे। इससे पहले कसौटी जिंदगी की में मिस्टर बजाज का रोल रोनित रॉय ने निभाया था। उनका ये रोल आज भी लोगों की दिमाग पर छाया है। रोनित रॉय इस रोल से काफी हिट हुए थे।
बताया जा रहा है कि, करण सिंह ग्रोवर को एकता कपूर ने मिस्टर बजाज के किरदार के लिए अप्रोच किया है।शूटिंग की बात करें तो 17 मई से शुरू हो सकती हैं। अब अगर सब कुछ ठीक रहता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि करण सिंह ग्रोवर इस कैरेक्टर में कैसे नजर आते हैं। क्योंकि यह कैरेक्टर बहुत प्रसिद्ध रहा है और रोनित रॉय को आज भी इस रोल के लिए याद किया जाता है।
बता दें कि, इस प्रकार करण सिंह ग्रोवर टीवी की दुनिया में कमबैक भी कर देंगे। काफी समय से वे टीवी की दुनिया में नजर नहीं आ रहे थे।
बताते चलें कि, कसौटी जिंदगी 2 में इन दिनों कोमोलिका का राज खुलने वाला है। कोमोलिका के ड्रामे के बाद शो में होगी मिस्टर बजाज की एंट्री।
यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali की भांजी और जावेद ज़ाफरी के बेटे की फिल्म मलाल का Trailer इस दिन आएगा
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप