Kasautii Zindagii Kay 2: शो के फैंस के लिए खुशखबरी, करण सिंह ग्रोवर फिर करेंगे वापसी
Kasautii Zindagii Kay 2 हाल ही में करण सिंह शो कसौटी जिंदगी में दोबारा वापसी कर सकते हैं। फिलहाल मेकर्स केवल कोमोलिका और बासू परिवार पर फोकस करना चाह रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डेली सोप कसौटी जिंदगी 2 में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। हिना खान के शो से बाहर होने के बाद टीआरपी की सारी जिम्मेदारी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के हाथों दे दी गई थी। लेकिन जब बीते दिन करण सिंह ग्रोवर ने शो से बाहर होने की जानकारी दी तो शो के फैंस को एक भारी धक्का लगा था। मगर अब शो के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उऩके फेवरेट ऋषभ बजाज जल्द शो में वापसी कर सकते हैं।
हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से शो को लेकर बातचीत करने के दौरान अपनी वापसी की खबर दी है। करण ने बताया, मैं शो के राइटर को मिस्टर बजाज का किरदार लिखने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। बतौर एक्टर मुझे एक्सपेरिमेंट करने को काफी कुछ मिला है, मैं आगे जा सकता हूं, इन टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना काफी मज़ेदार था, आपको पता लगे उससे पहले मैं वापस आउंगा।
एक सोर्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स अब कोमोलिका और बासू फैमिली पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। करण शो से बाहर जा रहे हैं इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं दी गई थी क्योंकि करण ने आखिरी दिन ही सबको इनफॉर्म किया था, कोमोलिका और बासू परिवार से यदि शो की टीआरपी पर कोई उछाल नहीं आएगा तो मिस्टर बजाज के किरदार यानि करण सिंह ग्रोवर को वापस लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आज होगा सलमान खान के साथ वीकेंड का वार, ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं घर से बेघर
आपको बताते चलें कि कसौटी जिंदगी की में रोनित रॉय ने मिस्टर ऋषभ बजाज की भूमिका निभाई थी। पिछली बार ऋषभ बजाज की एंट्री के बाद एक बार भी उनके किरदार को हटाया नहीं गया था जिसके बाद वो अंत तक साथ थे। अब देखना होगा कि करण सिंह ग्रोवर की शो में कब तक वापसी हो पाती है।
फिलहाल शो की टीआरपी में लगातार गिरावट आ रही है। अब देखना होगा कि इस बार मिस्टर बजाज की गैरहाजिरी में शो की कहानी क्या नया मोड़ लेगी।