DID 7: Katrina kaif के गाने पर जमकर नाचीं Karishma Kapoor, शक्ति कपूर ने दिया बराबर साथ
करीना कपूर की गैरहाजिरी में करिश्मा कपूर इन दिनों डांस इंडिया डांस को जज करते नज़र आ रही हैं। आगामी एपिसोड में करिशमा शक्ति कपूर और को-जज के साथ मस्ती करती दिखाई देंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले हीं इन दिनों किसी फिल्म का हिस्सा नही हों लेकिन वे किसी भी मौके पर डांस का जलवा दिखाने से पीछे नही रहती हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में जज बनकर आई जहां उन्होने अपने कई ब्लाकबस्टर गानों पर परफॉर्म किया है, हर कोई तब हैरान रह गया जब करिश्मा ने खूद गुजारिश करके कटरीना कैफ का गाना लगवाया और उनके बेहतरीन डांस मूव्स को कॉपी किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' की जज हैं, लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण वे इस शो के लिए समय नही निकाल पा रही हैं। ऐसे में बहन करिश्मा उनकी नामौजूदगी में उनकी कमी पूरी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने Govinda से तुलना किए जाने पर दिया 'Accurate' रिएक्शन
हाल ही में ज़ी टीवी के ऑफीशियल अकाउंट से आगामी एपिसोड की कुछ प्रोमो वीडियो शेयर की गई हैं जिनमें करिशमा कपूर अपने आइकॉनिक सोंग टसोना कितना सोना हैं..' पर डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। स्टेज पर करिश्मा के साथ क्राइम मास्टर गोगो उर्फ शक्ति कपूर भी उनका बराबर साथ देते नज़र आ रहे हैं। दोनों ने गोविंदा के फैमस गाने पर डांस कर हर किसी का दिल जीत लिया।
शो पर पहुंची करिश्मा कपूर काफी मस्ती भरे अंदाज में नज़र आ रही हैं। एक और वीडियो शेयर की गई हैं जिसमें करिश्मा अपने को-जज और कोरियोग्राफर बोस्को से गुजारिश कर, उनके साथ कटरीना कैफ के गाने पर डांस कर रही हैं। करिश्मा ने इस गाने के सिग्नेचर स्टेप्स को बखूबी कॉपी किया है।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर कई सालों से किसी भी फिल्म का हिस्सा नही रही हैं। आखिरी बार वे फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नज़र आई थी।