Move to Jagran APP

Karan Kundra Birthday: पहले ही शो में को-स्टार संग प्यार में पड़ गए थे करण कुंद्रा, अब लाखों लड़कियों के दिल पर करते हैं राज

आने वाले दिनों में भी अभिनेता बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देंगे। करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1986 को हुआ था। इस साल अभिनेता अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। करण कुंद्रा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं अभिनेता से जुड़ी खास बातें।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 06:32 AM (IST)
Karan Kundra Birthday: पहले ही शो में को-स्टार संग प्यार में पड़ गए थे करण कुंद्रा, अब लाखों लड़कियों के दिल पर करते हैं राज
करण कुंद्रा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन के हैंडसम हंक करण कुंद्रा इन दिनों बिग बॉस 15 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। करण कुंद्रा इस बार अपना जन्मदिन भी बिग बॉस के घर में ही मनाने वाले हैं। करण ने शो में एंट्री के साथ ही अपने सजग दिमाग से लोगों का दिलजीत लिया है। आने वाले दिनों में भी अभिनेता बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देंगे। करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1986 को हुआ था। इस साल अभिनेता अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। करण कुंद्रा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं अभिनेता से जुड़ी खास बातें।

loksabha election banner

करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं। करण कुंद्रा शुरुआती दिनों में एक्टिंग या मॉडलिंग नहीं करना चाहते थे। अभिनेता बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते थे तो ऐसे में वो अपने बिजनेस को ही आगे संभालने वाले थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और करण कुंद्रा मुंबई पहुंच गए। करण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में 'कितनी मोहब्बत है' से की थी। इस धारावाहिक में करण ने अर्जुन पुंज का किरदार निभाया था।

करण कुंद्रा के इस किरदार को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था। धारावाहिक में करण कुंद्रा के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री कृतिका कामरा थीं। कृतिका को भी आरोही शर्मा के किरदार में खूब पसंद किया गया था। इस धारावाहिक के सेट पर ही करण और कृति को एकदूसरे से प्यार हो गया था और दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि इन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक चल नहीं पाया औक दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

कृतिका कामरा से अलग होने के बाद करण कुंद्रा के जीवन में मशहूर मॉडल और वीजे अनुषा दांडेकर ने एंट्री की। करण और अनुषा का रिलेशनशिप काफी समय तक चला। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ओपन रखा हुआ था। हालांकि बीते साल इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। करण से अलग होने के बाद अनुषा के करण कुंद्रा के ऊपर धोखा देने का आरोप लगाया। हालांकि करण ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इन दिनों करण कुंद्रा सिंगल हैं और बिग बॉस 15 में मिंगल होने के लिए भी तैयार हैं।

बात करें करण कुंद्रा के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता ने ना केवल धारावाहिकों में हाथ आजमाया बल्कि करण कुंद्रा फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। करण कुंद्रा को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। खासकर उनकी फीमेल फैंस के बीच उनका चार्म काफी चलता है। 'कितनी मोहब्बत है' के बाद करण कुंद्रा 'बेताब दिल की तमन्ना है', 'ये कहां आ गए हम', 'दिल ही तो है', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो जैसे 'लव स्कूल' और 'रोडीज' को भी जज किया है। वहीं उन्होंने फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। करण '1921', 'मुबारकां', 'हॉरर स्टोरी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.