जैस्मिन भसीन संग दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं अली गोनी, फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद जैस्मिन और अली एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैन्ड करते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों इस समय दुबई ट्रिप पर गए हुए हैं। अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें दोनों खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस सीजन 14 से सुर्खियों में आई अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बिग बॉस में आने के बाद से अली और जैस्मिन काफी सुर्खियों में भी रहने लगे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। लेकिन फैंस ने तो इनकी जोड़ी बना ही दी है। ये दोनों भी अक्सर एकसाथ देखे जाते हैं। इन दिनों अली और जैस्मिन दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं।
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद जैस्मिन और अली एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैन्ड करते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों इस समय दुबई ट्रिप पर गए हुए हैं। अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें अली गोनी और जैस्मिन भसीन खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिसे देख उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
हाल ही में जैस्मिन भसीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में जैस्मिन ने लिखा, 'फोटो को कैप्शन दें'। इसके बाद तो जैस्मिन और अली के फैंस के कमेंट्स का तांता लग गया। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जैस्मिन प्रिंसेस चार्मिंग अलादीन के साथ चिल करते हुए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक दूसरे के लिए बने'।
बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी दोनों ही इस बार बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आए थे। दोनों ने शुरुआत से ही एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड बताया लेकिन इनके फैंस को इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। फैंस ने इनकी जोड़ी का एक निकनेम 'जसली' भी रखा है। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही दोनों का एक एलबम भी आया 'तेरा सूट बड़ा टाइट' जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।