Move to Jagran APP

Jamai Raja 2.0 एक्टर रवि दुबे ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम, इसके पीछे की वजह है बेहद खास

रवि दुबे की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ अपने आने वाले शो उडारियां की शूटिंग में बिजी हैं। रवि और सरगुन का शो उडारियां कलर्स टीवी पर आ रहा है। रवि और सरगुन ने इसे प्रोड्यूस किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 01:53 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 01:53 PM (IST)
Jamai Raja 2.0 एक्टर रवि दुबे ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम, इसके पीछे की वजह है बेहद खास
Photo Credit- Ravi Dubey Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के फेमस एक्टर रवि दुबे छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'जमाई 2.0' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह एक बार फिर से इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस निश शर्मा के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगे। इसी बीच रवि दुबे ने के एक पोस्ट ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है। हैरानी ही उनके इस पोस्ट ने उनके न जानें कितने फैंस को निराश भी किया है। आइए जानते हैं क्या है वो?

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

दरअसल, रवि दुबे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखते हुए फैंस को जानकरी दी है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये पढ़ते ही उनके फैंस काफी निराश हुए। लेकिन आपको बता दें कि रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट नहीं किया है बल्कि अपने फोन से इंस्टाग्राम के ऐप को डिलीट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कुछ दिनों लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

पिंकविला की खबर के मुताबिक, रवि दुबे ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वो अपने प्रोजेक्ट्स पर पूरी तरह से फोकस करना चाहते हैं। वहीं दूसरी वजह ये है कि वह अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से दूसरी बनाने का फैसला किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

रवि दुबे की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ अपने आने वाले शो 'उडारियां' की शूटिंग में बिजी हैं। रवि और सरगुन का शो 'उडारियां' कलर्स टीवी पर आ रहा है। रवि और सरगुन ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो राजस्थान में भी शूटिंग कर रहे हैं। दोनों जल्द ही वेब सीरीज Matsyakaand में नजर आएंगे। ये MX Player की बिग बजट की सीरीज है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

आपको बात दें कि जहां रवि को टीवी शो 'जमाई राजा' से पहचान मिली थी। वहीं उनकी सरगुन पंजाब सिनेमा की एक जानी मानी अभिने​त्रि हैं। इसी के साथ ही सरगुन सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.