Ravi Dubey को निया शर्मा ने बताया बेस्ट किसर, अब एक्टर की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
शो में रवि और निया के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं। शो में एक किस सीन है जिसको लेकर उन्होंने अपने को-स्टार और दोस्त रवि दुबे को ऐसा कॉम्पलिमेंट दे दिया है। निया की बात सुनकर एक्टर की पत्नी यानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता को काफी हैरानी हुई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी जगत की सबसे हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। निया अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'जमाई राजा 2.0' को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुईं हैं। निया शर्मा 'जमाई राजा 2.0' में एक्टर रवि दूबे के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो में रवि और निया के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं। इस शो में एक किस सीन है जिसको लेकर उन्होंने अपने को-स्टार और दोस्त रवि दुबे को ऐसा कॉम्पलिमेंट दे दिया है। निया की बात सुनकर एक्टर की पत्नी यानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता को काफी हैरानी हुई है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में निया शर्मा ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने रवि दुबे को बेस्ट किसर बताया था। दरअसल, इस शो के लिए दोनों ने अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था। निया की ये बात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं वहीं अब इसपर रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन का रिएक्शन सामने आया है। रवि ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'जब हमने निया की बेस्ट किसर वाली बात सुनी तो मेरे होश उड़ गए थे। मैं और मेरी पत्नी सरगुन दोनों ही निया को काफी पसंद करते हैं। जब हमने निया का वीडियो देखा था तो मैं और सरगुन हंसने लगे थे। हमें पता है वो कैसी है। उसने जो कहा और वो हमेशा जो कहती है सर आंखों पर है। मैं उसकी इस बात को एक कॉम्पलिमेंट की तौर पर लूंगा। निया बस निया है, जो भी वो कहती है मैं अच्छे से ही लेता हूं। हमारे बीच कोई अनबन या नकारात्मकता नहीं है।'
यही नहीं इंटरव्यू में रवि ने की निया शर्मा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'जब मैं 'जमाई राजा' के पहले सीजन में काम कर रहा था तब मैं काफी संकोच करता था, लेकिन इस सीजन ऐसा नहीं है। मैं इस बात का क्रेडिट निया को देता हूं। जब भी आप इस तरह का कोई करते हैं तो ये सब बातें एक लड़की पर निर्भर करती हैं कि वह उसे किस तरह से लेती है। वह उस सीन सहज बनाती है या फिर अजीब लेकिन निया ने मुझे काफी सहज किया।'