तो क्या रणवीर सिंह के अंदाज में नजर आने वाले हैं ये टीवी स्टार
रोहन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोकप्रियता पाई और उसके बाद वो बिग बॉस में भी शामिल हुए।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस के चर्चित प्रतिभागी रहे रोहन मेहरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। वजह यह है कि रोहन ने ससुराल सिमर का जैसे लोकप्रिय शो में अपनी एंट्री की है। अब नयी ख़बर यह है कि शो में वह अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। शायद रणवीर सिंह की तरह।
कुछ समय पहले रोहन मेहरा ने एक डिफरेंट लुक्स में अपनी तस्वीर साझा की थी। ठीक वैसी ही जैसी रणवीर सिंह का लुक फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में तरह-तरह का था। रोहन ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि दरअसल, यह तस्वीर उस वक्त की है, जब वह लंदन स्कूल में एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे थे और वहां उन्हें रणवीर सिंह जैसा ही एक कैरेक्टर अपने प्ले में करना था। इसलिए उन्होंने यह तस्वीर खिंचाई।
यह भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य के दर्शकों को मिलेगा नया ट्विस्ट
यह उनके किसी नये शो का लुक नहीं , बल्कि उनके एलबम की पुरानी तस्वीर है। रोहन ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोकप्रियता पाई और उसके बाद वो बिग बॉस में भी शामिल हुए।