International Women's Day पर काम्या पंजाबी ने बिकिनी तस्वीर शेयर कर दी महिला दिवस की बधाई, ट्रोलर्स बोले- 'ये किसी भी स्तर तक जा सकती हैं'
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सितारे अलग अंदाज में मना रहे हैं। इस खास मौके पर वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। सितारों ने अपनी बहन या फिर मां के साथ तस्वीर साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बॉलीवुड और टीवी के सितारे अलग अंदाज में मना रहे हैं। इस खास मौके पर वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। सितारों ने अपनी बहन या फिर मां के साथ तस्वीर साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। वहीं छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने फैंस को अलग अंदाज में बधाई दी, जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल काम्या पंजाबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक बिकिनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सांस लो, हवा को महसूस करो, दुनिया तुम्हारी है! तुम मजबूत हो, तुम सुंदर हो, तुम हो जोर से चिल्लाओ। बताओ की यह तुम्हारी जिंदगी है और तुम इसको अपनी शर्तों पर जीयोगी। एक महिला क्या हासिल कर सकती है इसकी कोई सीमा नहीं है। इस दुनिया में सभी सुंदर महिलाओं को महिला दिवस की बधाई'।
Breathe,feel the air,the world is urs! You are strong you are beautiful you are you Go scream out loud n let them know this is ur life n u will live on ur own terms...There is no limit of what a women can achieve...Go for it #HappyWomensDay to all the lovely women in this world💕 pic.twitter.com/aELG0X9yZU— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) March 8, 2021
बिकिनी तस्वीर साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देना काम्या पंजाबी को भारी पड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बिकिनी तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया है। chits नाम के यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सही कहा किसी ने पैसे की खातिर, यह टीवी महिला किसी भी स्तर तक जा सकती है, कोई शर्म नहीं'।
sahi kaha kisi ne.. for the sake of money, these tv woman can stoop to any level. no shame.— chits (@chitsp) March 8, 2021
Angel cupcake नाम की यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महिला दिवस पर ऐसी फोटो मिली आपको ट्वीट करने को'।
AppySinghSengar ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जैसे सभी हीरो को खुद को बहादुर दिखाने के लिए केप पहनने की जरूरत नहीं होती है वैसी ही सभी मजबूत महिलाओं को अपनी बहादुरी दिखाने के लिए बिकिनी पहनने की जरूरत नहीं होती है। केवल आपके जैसे खाली लोग ध्यान पाने के लिए ऐसे अपना शरीर दिखाते हैं'।
Women's Day par aise pic Mili apko tweet Karne ko .— Angel cupcake (@Angelcupcake15) March 8, 2021
Like all heroes don't have to wear cape to show that they are brave similarly, all strong women don't have to wear bikini to show their bravery. Only empty vessels like you show their naked bodies to get attention.— AppySinghSengar (@AppySengar) March 8, 2021
VIKRAM TUTEJA नाम के यूजर्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का जिक्र करते हुए काम्या पंजाबी को ट्रोल किया है। उसने अपने कमेंट में लिखा, 'बिना मेकअप के सस्ती स्वरा भास्कर'। इनके अलावा काम्या पंजाबी को और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी बिकिनी तस्वीर साझा करने पर ट्रोल कर रहे हैं।
Aila
Bina make up ke sasti swara bhaskar— VIKRAM TUTEJA (@vikkipie_tuteja) March 8, 2021