Move to Jagran APP

Indian Idol 12 विवाद पर अब सोनू निगम ने भी दी प्रतिक्रिया, शो और किशोर कुमार के बेटे के लिए कही ये बात

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 इन दिनों विवादों में हैं। हाल ही में शो के अंदर दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके चलते यह शो विवादों में आ गया था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 03:46 PM (IST)
बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम , Instagram: sonunigamofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों अपने विवादों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में शो के अंदर दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 'इंडियन आइडल 12' को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके चलते यह शो विवादों में आ गया था। अमित कुमार के इस विवाद को लेकर अब शो के पूर्व जज और मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

सोनू निगम ने लोगों से 'इंडियन आइडल 12' के विवाद को ज्यादा तूल न देने की अपील की है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कही है। सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। साथ ही कई मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है।

वीडियो में उन्होंने कहा है कि अमित कुमार और इंडियन आइडल के बीच विवाद को बस खत्म करना चाहिए। इसे आगे बढ़ाने से कोई फायदा नहीं है। इसमें दोनों की कोई गलती नहीं है। साथ ही वीडियो के पोस्ट में सोनू निगम ने लिखा, 'एक संदेश सबके लिए इंडियन आइडल और अमित कुमार जी को लेकर। मैं आपको बता दूं कि किशोर कुमार जी को अमित कुमार जी से ज्यादा कोई नहीं जानता।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

वहीं वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, 'इंडियन आइडल' को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। मैं इसपर चुप था, लेकिन मुझे लगता है कि अब मुझे बोलना चाहिए। अभी अमित कुमार जी आए, बहुत बड़े आदमी हैं वह किशोर कुमार जी के बेटे हैं। हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए और उनकी बातों को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। अमित कुमार जी हमसे बहुत ज्यादा दुनिया देख चुके हैं। सीधे और शरीफ आदमी हैं।

वह कुछ बोलते नहीं हैं उसका आप लोग फायदा उठा रहे हैं। अमित जी ने कभी यह नहीं कहा होगा कि उन्हें जबरदस्ती कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया है। बल्कि मीडिया ने उनसे घुमाकर सवाल किया होगा और इस पर उन्होंने जवाब दिया होगा। अब उनके जवाब को घुमाकर सामने रखा जा रहा है। मैं 'इंडियन आइडल' टीम से कहना चाहता हूं कि इस पूरे मामले में न अमित जी गलती हैं और न 'इंडियन आइडल' की। इसमें गलती उन लोगों की है जो बीच में आकर इस मामले को बार-बार उछाल रहे हैं जैसे मनोज मुंताशिर जी और आदित्य। मैं इन सब लोगों से कहना चाहता हूं कि आप लोग अमित कुमार जी के बारे में कुछ न कहें, वह काफी वरिष्ठ इंसान है, और हमारे इंडस्ट्री में वरिष्ठ लोगों की इज्जत की जाती है।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.