Indian Idol 12: अमित कुमार पर भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- पैसे लेकर क्यों किया ये काम !
Indian Idol 12 Amit Kumar Controversy अमित कुमार के शो पर लगाए गए आरोपो पर मनोज मुंतशिर ने असहमती जताई हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार मनोज ने अमित कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पैसे लिए तो फिर शो की आलोचना क्यों करने लगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन आइडल 12 का दामन जैसे विवादों ने थाम लिया है। शो की घटती टीआरपी के बीच इन रोज नई कॉन्ट्रोवर्सिज ने मानो जान फूंक दी हो। इसी कड़ी में ताजा बयान आया है मनोज मुंतशिर का जिन्होंने आमित कुमार के आरोपों का जवाब दिया है। बता दें कि अमित कुमार शो में गेस्ट के तौर पर आने के बाद से ही सारा हंगामा शुरू हुआ।
राइटर मनोज मुंतशिर इस सीजन के इंडियन आइडल में कई बार नजर आ चुके हैं। पिछली बार तो वो खुद भी एक गलत जानकारी देकर विवादों में घिरे थे, लेकिन खुद मनोज अब शो के पक्ष में उतरे हैं और अमित कुमार पर निशाना साधा है।
शो के बचाव में उतरे मनोज
गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के शो पर लगाए गए आरोपो पर मनोज मुंतशिर ने असहमती जताई हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार मनोज ने अमित कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पैसे लिए तो फिर शो की आलोचना क्यों करने लगे।
अमित कुमार को लेकर कहा..
मनोज ने आगे कहा है कि अगर ऐसा कुछ तो फिर अमित शो को लिए सहमति नहीं देना चाहिए थी। उन्होंने शो का हिस्सा बनने के लिए पैसे लिए और फिर इसकी आलोचना की। मैंने वो नहीं किया जो अमित कुमार ने किया है। उन्होंने आगे कहा है कि अगर मैं अमित कुमार की जगह पर होता और शो के फॉर्मेट से सहज नहीं होता, तो मैं निर्माताओं से कहता कि मैं शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता।
नेहा और हिमेश का भी किया बचाव
इतना ही नहीं मनोज नेहा और हिमेश का भी बचाव किया। उन्होंने कहा है कि नेहा और हिमेश ने जो कुछ भी गाया था वह किशोर कुमार के लिए किया बल्कि इसे फिलिंग से गाया था और इसे सही भावना से ही लिया जाना चाहिए था। इससे पहले आदित्य नारायण ने अमित कुमार पर शो में निशाना साधा था और कुमार सानू आदि से गेस्ट बनकर आने पर पूछा था कि हमने आपसे जबदस्ती को तारीफ कंटेस्टेंट की नहीं करवाई है। इस पर आदित्य की काफी बाद में आलोचना भी हुई थी।
ये था पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा विवाद जब सामने आया था, जब अमित कुमार शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उन्होंने शो में कंटेस्टेंट की काफी तारीफ भी की थी और किशोर कुमार के कई खुलासे भी किए थे। लेकिन बाद में अमित कुमार ने कहा था कि उनको तारीफ करने के लिए पैसे दिए गए थे।