Indian Idol 11: दरगाह से शुरू हुआ सनी हिंदुस्तानी की गायकी का सफर, क्या बनेंगे इंडियन आइडल?
इंडियन आइडल-11 के सनी हिंदुस्तानी की आवाज के दिवाने न सिर्फ जज बल्कि आज हर कोई है। शो में आने से पहले सनी की लाइफ ईजी नहीं थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने अबतक कई हुनरमंद सिंगर्स की खोज कर उन्हें नई पहचान दिलाई है। इस बार भी 'इंडियन आइडल 11' इसी खोज में निकला है। बात दें कि 'इंडियन आइडल' के सीजन 11 को जल्द ही अपने इस सीजन का विनर मिल जाएगा। फैन्स में जीत को लेकर मुकाबला काफी तगड़ा है। साथ ही इस मेगा कॉम्पटीशन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस सीजन में वैसे तो सभी कंटेस्टेंट काफी अच्छा परफॉरर्मेंस कर रहे हैं। लेकिन शो में एक ऐसा कंटेसटेंट है जो काफी पसंद किया जा रहा है। ये कांटेस्टेंट हैं अमरपुरा बस्ती, बठिंडा, पंजाब के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी। सनी 'इंडियन आइडल' शो में आने से पहले सड़क किनारे जूते पॉलिश करते थे। आज हम आपको सनी हिंदुस्तानी के बारे में कई सारी बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में... मां बेचती हैं गुब्बारा खुद करते थे जूते पॉलिश:
'इंडियन आइडल-11' के सनी हिंदुस्तानी की आवाज के दिवाने न सिर्फ जज बल्कि आज हर कोई है। शो में आने से पहले सनी की लाइफ ईजी नहीं थी। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बता दें कि फिनाले एपिसोड से पहले कई प्रोमो वीडियो शेयर किए जा चुका है। इस वीडियो में सनी की अब तक की जर्नी के बारे में बताया गया है। बता दें कि सनी हिंदुस्तानी सड़क किनारे, प्लेटफॉर्म पर जूते पॉलिश करते थे। वहीं सनी की मां सड़कों पर गुब्बारे बेचती हैं।
कभी नहीं ली संगीत की शिक्षा:
सनी हिंदुस्तानी ने कभी भी संगती की शिक्षा नहीं ली है। उन्होंने गाने सुनकर संगीत सीखा। उन्हें गाने का शौक बहुत ही छोटी सी उम्र में लगा था। जब वह बहुत छोटे थे तब उन्होंने पहली बार नुसरत फतेह अली खान का गाना 'वो हटा रहे हैं परदा' एक दरगाह पर सुना था। उस गाने को सुनकार वह रोने लगे। बस यही से उन्हें गायकी का शौक लगा। इसके बाद वह नुसरत फतेह अली खान सहित अनेक गायकों को गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर गाना शुरू किया और लोगों को उनकी आवाज काफी पसंद आने लगी।
फिल्म में मिला ऑफर:
सनी हिन्दुस्तानी को उनका पहला ब्रेक इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी' में मिला। आपको बता दें कि सनी 'इंडियन आइडल' के सफर के दौरान ही कंगना रनौत की फिल्म पंगा के लिए गाना गा चुके हैं। उन्होंने शंकर महादेवन के साथ गाना गाया था जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था।