Move to Jagran APP

लंदन की थेम्स नदी के किनारे 'छठ' की अद्भुत छटा, 'भोजपुरी सिनेमा' के कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव का ख़ास अंदाज़

भोजपुरी मनोरंजन इंडस्ट्री के इतिहास में यह पहली बार है कि लंदन की थेम्स नदी के किनारे छठ महापर्व के आयोजन पर कार्यक्रम बनाया गया है। शो के 9 सेगमेंट्स में भजन भक्तिगीतों के प्रदर्शन के साथ छठ पर्व से जुड़ी कहानियां दिखायी जाएंगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:53 AM (IST)
लंदन की थेम्स नदी के किनारे 'छठ' की अद्भुत छटा, 'भोजपुरी सिनेमा' के कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव का ख़ास अंदाज़
छठ पर्व के कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव व अन्य। फोटो- पीआर

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवाली के त्योहार के बाद अब देश में जय छठ मैया की गूंज सुनाई देने जा रही है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इस महापर्व की अद्भुत छटा देखने को मिलती है, मगर इस बार यह नज़ारा लंदन की थेम्स नदी के किनारे नज़र आएगा, जहां जय छठ मैया की गूंज सुनाई देगी।

loksabha election banner

भोजपुरी सिनेमा चैनल के इस कार्यक्रम में भोजपुरी के कई सितारे नज़र आएंगे, जिनमें खेसारी लाल यादव, पवन सिंग, काजल रागवानी, मधु शर्मा, सेहर अफ्शा और हर्षिका पुनेचा शामिल हैं। इनके अलावा कई सिंगर परफॉर्म करते दिखेंगे। डेढ़ घंटे का यह ख़ास कार्यक्रम 20 नवम्बर को शाम सात बजे और 21 नवम्बर को रात 10 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

भोजपुरी मनोरंजन इंडस्ट्री के इतिहास में यह पहली बार है कि लंदन की थेम्स नदी के किनारे छठ महापर्व के आयोजन पर कार्यक्रम बनाया गया है। शो के 9 सेगमेंट्स में भजन, भक्तिगीतों के प्रदर्शन के साथ छठ पर्व से जुड़ी कहानियां दिखायी जाएंगी। संजय महानंद के मज़ाकिया गीत दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 

पटना में छठ मनाएंगी रति पांडेय

दंगल चैनल के शो देवी आदि पराशक्ति में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस रति पांडे हर साल अपने परिवार के साथ इस त्योहार को अपने गृह नगर पटना में मनाती हैं।  यह त्योहार उनके दिल के बहुत करीब है, इसलिए इस साल भी वह अपने घर जा रही हैं, लेकिन महामारी को ध्यान में रखते हुए, रति कहती हैं, "यह मेरे गृहनगर के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। पहले हमारी पूरी कॉलोनी एक साथ अनुष्ठान करने के लिए आती थी।

हम मिठाई और बहुत सारी चीजों का आदान-प्रदान करते थे, लेकिन इस साल हमें सबके साथ मनाने का मौका नहीं मिलेगा। हम केवल अपने घर को सजाएंगे, हम उपवास करेंगे और प्रसाद बनाएंगे। हम इस बार गंगाजल से भरे टब के साथ छत पर अनुष्ठान करेंगे, जहां हम सूरज को उगते हुए और अस्त हुए देख सकते हैं।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.