रितिक रोशन अब टीवी शो को करेंगे होस्ट!
रितिक रोशन को भी नए-नए काम बेहद पसंद आते हैं। टीवी पर रियलिटी शो में जज बनने के बाद अब वो होस्ट बनने के लिए भी राजी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही डिस्कवरी चैनल के टीवी शो को होस्ट करेंगे। रितिक फिलहाल आशुतोष गोवारिकर
मुंबई। रितिक रोशन को भी नए-नए काम बेहद पसंद आते हैं। टीवी पर रियलिटी शो में जज बनने के बाद अब वो होस्ट बनने के लिए भी राजी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही डिस्कवरी चैनल के टीवी शो को होस्ट करेंगे।
आमिर ने ट्विटर पर बताया, ऐसे हैं बजरंगी भाईजान
रितिक फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' में बिजी हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी फैशन लाइन के लिए भी वक्त निकालना होता है। इतनी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने असली हादसों पर आधारित टीवी शो को होस्ट करने का ऑफर मंजूर कर लिया है।
डिस्कवरी चैनल पर आने वाले इस शो का नाम 'रियल हीरोज' है। यह शो उन लोगों की कहानी कहेगा जिन्होंने अपने डर पर जीत हासिल करते हुए बड़ा काम कर दिखाया। यह कहा जा रहा है कि रितिक इसे करने के लिए केवल इसी वजह से तैयार हुए क्योंकि वे इस शो से रिलेट कर पा रहे हैं। यह तो सब जानते ही हैं कि रितिक पहले हकलाते थे और उन्होंने एक्टिंग करने के लिए अपनी इस कमजोरी को हरा दिया।
यह शो सितंबर के आखिर तक या अक्टूबर की शुरुआत में ऑन एयर हो सकता है।