Bigg Boss 13 Finale Winner: ये हैं 'बिग बॉस' के सीजन 1 से 12 तक के WINNERS, इस विजेता को मिली सबसे कम राशि
आज यानी शनिवार 15 फरवरी को सीजन 13 ग्रैंड फिनाले होने वाला है। जैसे जैसे फिनाले का समय पास आ रहा हैं कंटेस्टेंट के साथ उनके फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' के फैंस के लिए आज दिन बेहद ही खास है। कुछ ही देर में तय होने वाला है कि करीब चार महीने की कड़ी टक्कर के बाद आखिर 'बिग बॉस' के सीजन 13 का ताज किसके सिर चढ़ेगा। ग्रैंड फ़िनाले शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट के साथ उनके फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। फाइनालिस्ट्स में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, रश्मि देसाई, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और शहनाज़ गिल बचे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़ और शहनाज़ को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। बहरहाल, हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि 'बिग बॉस' के सीजन 1 से लेकर सीजन 12 के अब तक किसने ट्रॉफी जीती और उन्हें कितनी ईनामी राशि मिली है।
साल 2006 में शुरू हुआ 'बिग बॉस' का पहला सीजन अभिनेता राहुल रॉय ने जीता था। इस सीजन में भी विनर को एक करोड़ रुपए मिले थे।
आशुतोष कौशिक ने 'बिग बॉस' का दूसरा सीजन जीता था। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। बात दें कि आशुतोष रोडीज से मशहूर हुए थे।
With the #Excalibur in my hand for times of war ! Better keep #love and #Peace #excaliburbynahar
'बिग बॉस' 3 के विनर विंदू दारा सिंह ने1 करोड़ रुपए प्राइज मनी और लग्जरी कार जीती थी।
'बिग बॉस' 4 कसौटी फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जीता था। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में मिले थी।
'बिग बॉस' के 5वें सीजन की विनर कुमकुम फेम एक्ट्रेस जूही परमार थीं। उन्हें भी प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए मिले थे।
'बिग बॉस' के सीजन 6 की विनर रहीं टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया। उर्वशी ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख प्राइज मनी जीती थी।
It’s Black it’s White ..... ,,, yeah yeah yeah ! 🖤🤍 #UpClose
एक्ट्रेस गौहर खान सीनज 7 की विनर थीं। शो में गौहर और कुशाल टंडन की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। गौहर को 50 लाख रुपए की इनामी राशि मिली थी।
'बिग बॉस' के 8वें सीजन के विजेता थे गौतम गुलाटी। गौतम को 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।
प्रिंस नरूला ने 'बिग बॉस' का 9वां सीजन जीता था। प्रिंस को 35 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।
Track Your Performance... Aim High, But Start Low, Celebrate and Keep Going. #mainmanuhoon✍🏻
'बिग बॉस' 10 में कॉमनर मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर की दोस्ती ने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी। वहीं विजेता बने नोएडा के कॉमनर मनवीर गुर्जर। प्राइज मनी के तौर पर उन्हें 40 लाख रुपए मिले थे।
#shilpashinde #cute #look #beauty #actress #sexy #love #like4like
सीजन 11 की विनर 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे थीं। उन्हें 44 लाख रुपए जीत की रकम के तौर पर मिले थे।
सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम थीं। दीपिका को ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी।