Move to Jagran APP

Happy Birthday Sidharth Shukla : शहनाज गिल ने आधी रात को सिद्धार्थ शुक्ला को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो हो रहा वायरल

सिद्धार्थ के बर्थडे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस सिद्धार्थ को विश कर रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं शहनाज का ये अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 10:19 AM (IST)
Happy Birthday Sidharth Shukla : शहनाज गिल ने आधी रात को सिद्धार्थ शुक्ला को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो हो रहा वायरल
Happy Birthday Sidharth Shukla Shehnaaz Gill Wishes Bigg Boss 13 Winner At Midnight Video Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन।  Happy Birthday Sidharth Shukla : ‘बिग बॉस 13' में सबसे ज्यादा चर्चा में आई विनर सिद्धार्थ शुक्ला और कंटेस्टेंट शहनाज की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट बनी है। शो के दौरान दोनों के बीच लड़ाई, गुस्सा, दोस्ती ये सभी चीजें फैंस को बेहद पसंद आई। शो के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया। उनके कई म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुए।

loksabha election banner

वहीं आए दिन शहनाज और सिद्धार्थ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब दोनों का एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में शहनाज, सिद्धार्थ को खास अंदाज में उनका बर्थडे विश करती नजर आ रही हैं। जी हां, आज सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे है। उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। आज वह 40 के हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन को खास बनाने में शहनाज गिल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने खास अंदाज में आधी राज में न सिर्फ उन्हें बर्थडे विश किया, बल्कि केक भी कटवाया। शहनाज ने अपने सबसे खास दोस्त सिड के जन्मदिन पर बहुत ही प्यारा केक कट कराकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान का वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह हंसते हुए वह कह रही हैं, ‘हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ...‘। वहीं सिद्धार्थ रिप्लाई करते हैं और कहते हैं ओके....अच्छा ऐसा है क्या, सही है... थैंक यू।' इस पर शहनाज कहती हैं ओके...।' 

सिद्धार्थ के बर्थडे वाला वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने खास कैप्शन में लिखा है। वह लिखती हैं,  ‘हैप्पी बर्थडे टू यू...' इसके साथ उन्होंने सिद्धार्थ को टैग किया है और गिफ्ट, केयर और हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। सिद्धार्थ के बर्थडे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस सिद्धार्थ को विश कर रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इस पर कमेंट कर सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं शहनाज का ये अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.