Shehnaaz Gill Birthday: सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार, हिमांशी से टकरार... जानें पंजाब की कटरीना के बारे में बहुत कुछ
शहनाज़ गिल क का जन्म पंजाब में हुआ है। सिंगर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया है। पेशे से शहनाज़ मॉडल सिंगर और एक्ट्रेस हैं। 2015 में में शहनाज़ ने ऑफीशियल तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' फेम और पंजाबी की कटरीना कैफ शहनाज गिल का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 28वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके उनकी फैमिली, दोस्त और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईंया दे रहे हैं। शहनाज आज अपने करियर के जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्हें सही मायने में पहचान मिली 'बिग बॉस 13' के मंच से। शो में भले ही वह हार गई हों लेकिन वह इस शो से फर्श से अर्श पर पहुंच गईं। इस शो से वह सुपरस्टार बनकर बाहर निकली हैं। आज हम आपको शहनाज के जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं...
View this post on Instagram
पहला गाना हुआ था सुपरहिट:
शहनाज़ गिल क का जन्म पंजाब में हुआ है। सिंगर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया है। पेशे से शहनाज़ मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। 2015 में में शहनाज़ ने ऑफीशियल तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। 2015 में शहनाज़ का एक गाना रिलीज हुआ था 'शिव दी किताब' जो काफी सुपरहिट रहा था। इसके बाद शहनाज़ कई पंजाबी गानों में नजर आईं। उन्होंने कई पंजाबी गानों में उन्होंने अपनी आवाज़ भी दी।
हिमांशी खुराना से हुई थी ये लड़ाई :
'बिग बॉस 13' में आने से पहले शहनाज की पंजाबी की फेमस सिंगर और 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के साथ एक कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी जो काफी चर्चा में रही थी। शहनाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से खुद की एक वीडियो शेयर कर हिमांशी के गाने की जमकर बुराई की थी। शहनाज़ का ऐसा रवैया देख कर हिमांशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज़ को करारा जवाब दिया था। इसके बाद दोनों की लगातार वीडियो सामने आने लगीं जिसमें एक दूसरे पर शब्दों के वार किए गए थे।
सिद्धार्थ शुक्ला संग रिलीज रहीं चर्चा में:
आपको बता दें कि शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच दोस्ती 'बिग बॉस 13' के घर से हुई थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती के काफी चर्चे रहे थे। शहनाज़ कई बार सिद्धार्थ के लिए खुलकर अपने प्यार का इज़हार कर चुकी हैं। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी देखी गई है। दोनों ने साथ में कुछ सॉन्ग्स में भी काम किया है।