Move to Jagran APP

शादी के पांच दिन बाद नील भट्ट ने शेयर कीं बेडरूम फोटोज, बाहों में नजर आईं पत्नी ऐश्वर्या शर्मा

नील भट्ट ने अपने ही धारावाहिक की को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं। नील और ऐश्वर्या की बिग फैट वेडिंग काफी चर्चा का विषय रही। वहीं शादी के बाद अब इन दोनों की कुछ बेडरूम फोटोज सामने आई हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:00 AM (IST)
शादी के पांच दिन बाद नील भट्ट ने शेयर कीं बेडरूम फोटोज, बाहों में नजर आईं पत्नी ऐश्वर्या शर्मा
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्णा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेता नील भट्ट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। नील भट्ट ने अपने ही धारावाहिक की को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं। नील और ऐश्वर्या की बिग फैट वेडिंग काफी चर्चा का विषय रही। वहीं शादी के बाद अब इन दोनों की कुछ बेडरूम फोटोज सामने आई हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

loksabha election banner

दरअसल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उज्जैन में सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन भी दिया। इन दोनों का रिसेप्शन भी खासा चर्चा का विषय बना रहा। वहीं अब हाल ही में नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के साथ अपनी कुछ बेडरूम फोटोज शेयर की हैं। जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

नील भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या अपने बेडरूम में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। फोटोज में ऐश्वर्या शर्मा पति नील की बाहों में हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जरा जरा'। नील और ऐश्वर्या की इन कोजी फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को देख इन दोनों की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

बता दें कि ये तस्वीरें नील और ऐश्वर्या के प्री- वेडिंग शूट के दौरान की हैं। जिनमें दोनों बेहद प्यार से एक दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। नील और ऐश्वर्या ने अपने प्री-वेडिंग के लिए कई गानों को चुना जिन्हें इन दोनों ने ही आवाज भी दी थी। गौरतलब है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर ही मिले थे। यहीं पर इन दोनों को प्यार हो गया और इसी साल जनवरी के महीने में दोनों ने सगाई कर ली थी। जिसकी तस्वीरें भी इन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.