Gauhar Khan And Zaid Darbar Video: रोमांटिक डांस करते-करते गिरे गौहर खान और जैद दरबार वीडियो
Gauhar Khan And Zaid Darbar Video गौहर खान जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। साथ ही इन दिनों दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस फेम गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। दरअसल, गौहर खान जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। साथ ही इन दिनों दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों की 25 दिसंबर को शादी है और शादी से पहले ही वो काफी सुर्खियों में बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की काफी तस्वीरें आ रही हैं, जिनमें उनकी स्ट्रॉन्ग कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है।
अब दोनों का एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें गौहर और जैद रोमांटिक डांस कर रहे हैं। मगर रोमांटिक डांस करते हुए दोनों गिर जाते हैं और फिर भी दोनों की बॉन्डिंग काफी खास रहती हैं। दोनों एंबेरेस होने के बजाय इसे इंजॉय करते हैं। व्हाइट ड्रेस में गौहर काफी खुबसूरत लग रही हैं और जैद के साथ डांस कर रही हैं। इसी बीच, बैलेंस बिगड़ने की वजह से दोनों जमीन पर गिर जाते हैं और हंसते हुए दिखाई देते हैं।
इसके बाद पीछे से आवाज आती है कि गिर गया... गिर गया। इसके बाद गौहर खान कह रही है कि ये प्यार में गिर गया है। अब फैंस दोनों की ट्यूनिंग देखकर काफी खुश हैं। अब जैद ने खुद ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो के साथ ही जैद ने इस दौरान डांस के दो और वीडियो भी शेयर किए हैं। उन्हें लोगो पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जैद और गौहर खान अभी दुबई घुमने गए हैं और जैद ने दुबई से अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अब फैंस उन्हें लव इमोजी सेंड करके अपना प्यार जता रहे हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने जिस शख्स से सगाई की है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर लंबे समय से जैद के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को बताया है कि उनकी सगाई हो गई है।