KKK 11 ग्रैंड फिनाले शूट में श्वेता तिवारी की फुट मसाज करती दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, वीडियो हुआ वायरल
KKK 11 Grand Finale Shoot शो में इस बार 6 फाइनालिस्ट बचे हैं जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी अर्जुन बिजलानी विशाल आदित्य सिंह राहुल वैद्य श्वेता तिवारी और वरुण सूद शामिल हैं। विजेता को ट्रॉफी और कार इनाम के रूप में मिलेगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले स्टंट रिएलिटी शो फीयर फैक्टर- ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 लगभग 11 हफ़्तों का सफ़र पूरा करके अपने आख़िरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो के ग्रैंड फिनाले का एलान हो चुका है और मंगलवार से शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी श्वेता तिवारी को फुट मसाज दे रही हैं।
मंगलवार को ग्रैंड फिनाले की शूटिंग मुंबई के फ़िल्मसिटी स्टूडियो में चल रही है। श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिनाले के शूट का फन वीडियो शेयर किया है। दोनों एक्ट्रेसेज़ के बीच हंसी-मज़ाक चल रहा है। वीडियो में दिव्यांका, श्वेता की फुट मसाज करते हुए नज़र आ रही हैं।
-this made my whole day night & everything... ughhh!#ShwetaTiwari #DivyankaTripathi
DESERVING WINNER DIVYANKA pic.twitter.com/DONIiBg2in— Sumaiya。♡ (@DurrrRahoo) September 21, 2021
दिव्यांका मज़ाक में कहती हैं कि यह मेरा ऑप्शनल करियर बन सकता है। इस पर श्वेता कहती हैं कि क्या ताक़त है इसके हाथों में। वहीं, विशाल आदित्य सिंह भी कुछ कमेंट करते हैं।
-how to get over with this?? how???i'm definitely nit getting over with this anytime soon oh god🥺😭
my girlfriends❤️#DivyankaTripathi #ShwetaTiwari pic.twitter.com/4aRe5EoTB8— Sumaiya。♡ (@DurrrRahoo) September 21, 2021
सभी 6 फाइनलिस्ट ने ग्रैंड फिनाले के शूट में भाग लिया। ये कंटेस्टेंट्स कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस भी देंगे।
इस वीकेंड प्रसारित होगा ग्रैंड फिनाले
कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार प्रसारित होने वाले इस सेलेब्रिटी शो का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड यानी 25-26 तारीख़ों पर आयोजित किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले का प्रसारण रात 9.30 बजे से होगा और रविवार को विनर का एलान किया जाएगा। शो में इस बार 6 फाइनालिस्ट बचे हैं, जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी और वरुण सूद शामिल हैं। विजेता को ट्रॉफी और कार इनाम के रूप में मिलेगी।
Divyanka🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺
Oh my raisin cake....#DivyankaTripathi DIVYANKA DESERVES TO WIN pic.twitter.com/tNMf4bJaRf— DESERVING WINNER DIVYANKA 🏆 (@Angel_Divyanka) September 21, 2021
कलर्स टीवी के अलावा ग्रैंड फिनाले वूट ऐप पर भी देखा जा सकता है। सीज़न 11 का प्रसारण 17 जुलाई से शुरू हुआ था। पूरा शो साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में शूट किया गया है। बस ग्रैंड फिनाले के लिए परफॉर्मेंस वगैरह मुंबई में शूट हो रहे हैं।