Move to Jagran APP

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक शूटिंग के दौरान घायल, अस्पताल ले जाये गए

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ये है मोहब्बतें में इशिता का रोल निभा रही हैं। एकता कपूर के इस सीरियल में उनके अपोज़िट करण पटेल भी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 11:39 AM (IST)
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक शूटिंग के दौरान घायल, अस्पताल ले जाये गए
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक शूटिंग के दौरान घायल, अस्पताल ले जाये गए

मुंबई। टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी के पति और छोटे परदे के शो क़यामत की रात में काम कर रहे विवेक दहिया इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान घायल हो गए और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक विवेक को टाँके लगे लगे हैं और उन्हें कुछ दिन तक बेड रेस्ट करने को कहा गया है। दिव्यांका ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि विवेक क़यामत की रात टीवी सीरियल के लिए एक प्रोमो शूट कर रहे थे और उसी दौरान एक स्टंट करते वक्त वो बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। दिव्यांका ने अपने इन्स्टा वीडियो में बताया है कि कुछ मिनट पहले तक वो बहुत ही चिंतित थीं लेकिन विवेक का चेहरा देखने के बड़ा गर्व होता है। ये मेरा पति है जो रिटायर्ड हर्ट नहीं हुआ है।

 

View this post on Instagram

@divyankatripathidahiya @vivekdahiya #hardworkingpeople #Divek Take care @vivekdahiya ❤❤❤ yummy donuts 😋😋😋😋 #9daystogo #HappyBirthdayVivek ❤❤❤

A post shared by Anagha laxmi (@unconditional_love_divek_) on

वीडियो में अस्पताल के कपड़ों में विवेक भी नज़र आ रहे हैं और वो डोनट खाते दिख रहे हैं। क़यामत की रात एक हॉरर शो है जिसमें विवेक के अलावा करिश्मा तन्ना और सुरीश सिंह अटवाल भी अहम् भूमिका में हैं। दिव्यांका और विवेक दहिया ने 2016 में शादी कर ली थी और उसके बाद दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिये में भी नज़र आये थे। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ये है मोहब्बतें में इशिता का रोल निभा रही हैं। एकता कपूर के इस सीरियल में उनके अपोज़िट करण पटेल भी हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12 : दिवाली के मौके पर टीआरपी बढ़ाने के खेल शुरू, होगी इनकी वापसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.