Divyanka Tripathi को आखिर यूजर ने क्यों दी करण जौहर से दूर रहने की नसीहत, ड्रग्स को लेकर भी कही ये बात
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स लगातार उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रसे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लास्ट सीरियल ये है मोहब्बतें में नजर आई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया हमेशा ही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं रहती हैं। दिव्यांका एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने करण जौहर से दूर रहने की नसीहत दे डाली। साथ ही इन दिनों इंडस्ट्री में ड्रग मामले के बीच यूजर ने दिव्यांका को इससे भी दूर रहने की बात की कही। दिव्यांका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया को लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म मेकर करण जौहर और ड्रग्स से दूरी बनाने की बात कही। उसने लिखा, 'मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है दिव्यांका। अच्छी-अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना और करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना।'
यूजर को जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह बात बहुत अच्छी लगी, दिल से धन्यवाद। आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं। कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है। जिस रोज से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उनका सिर फख्र से ऊंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा।'
वहीं एक यूजर ने दिव्यांका त्रिपाठी के लिए लिखा, 'एक दिन बिना मेकअप के,बिना AC के भी रहना सीखो मैडम दाहिया!' जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, 'बेवजह हीरो मत बनिये अंकल। काम तो सरकारी था जिस में मेकअप की ज़रुरत नहीं। पर विशेष टिप्पणियां तो इस प्रकार करते हैं आप लोग जैसे जगह जगह बिग बॉस का कैमरा लगाया हो।कुछ अच्छा लिखें, आशिर्वाद दें, अन्यथा काम से काम रखें!'
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स लगातार उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रसे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लास्ट सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आई थीं। फिल्म में दिव्यांका के साथ करण पटेल लीड रोल में थे।