Move to Jagran APP

पति संग उदयपुर घूम रहीं दिव्यांका त्रिपाठी नहीं पहुंची राहुल वैद्य की शादी में, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'अगर मैं मुंबई में होती...'

राहुल और दिशा की मेहंदी से लेकर संगीत और शादी के दिन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन राहुल वैद्य के साथ खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट रही दिव्यांका त्रिपाठी उनकी शादी में नहीं जा पाईं। जिसके लिए उन्होंने खेद जताया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:19 PM (IST)
पति संग उदयपुर घूम रहीं दिव्यांका त्रिपाठी नहीं पहुंची राहुल वैद्य की शादी में, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'अगर मैं मुंबई में होती...'
दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, दिशा परमार, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर सिंगर राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। राहुल और दिशा की मेहंदी से लेकर संगीत और शादी के दिन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन राहुल वैद्य के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट रही दिव्यांका त्रिपाठी उनकी शादी में नहीं जा पाईं। जिसके लिए उन्होंने खेद जताया है।

loksabha election banner

हालांकि दिव्यांका राहुल की शादी में नहीं जा पाईं लेकिन उन्होंने बेहद क्यूट अंदाज में राहुल और दिशा को शादी की बधाईयां दी हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वो पति विवेक दाहिया के साथ उदयपुर में घूम रही हैं। दिव्यांका ने इस दौरान राहुल और दिशा को शादी की बधाई बड़े ही क्यूट अंदाज में दी है।

दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और राहुल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल और दिव्यांका एक साथ नजर आ रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, 'हम बहुत खुश हैं। क्योंकि आज किसी की शादी है! अगर मैं मुंबई में होती तो मुझे इस मुबारक शादी में आने से कोई नहीं रोक सकता था। भगवान का आशीर्वाद बना रहे राहुल और दिशा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। राहुल वैद्य ने दिशा को बिग बॉस 14 के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद से इन दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंजार कर रहे थे। दोनों की शादी से इनके दोस्तों के साथ ही फैंस के बीच भी खासा खुशी का माहौल है।

बात करें दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया की तो अभिनेत्री इस समय अपने पति विवेक दाहिया के साथ उदयपुर में घूम रही हैं। दिव्यांका ने हाल ही में अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाई है। जिसके बाद वो लोग एनिवर्सरी ट्रिप मनाने के लिए निकले हैं। दिव्यांका और विवेक दोनों ही इस ट्रिप की तस्वीर शेयर कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.