Move to Jagran APP

करण ने खेला ‘कॉफ़ी’ दांव, रणबीर और रणवीर तो हो जाएंगे जल-भुन का ख़ाक

देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या करण दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़े सवालों के बारे में पूछते हैं या नहीं और दीपिका इस पर क्या जवाब देंगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 12:46 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 12:16 PM (IST)
करण ने खेला ‘कॉफ़ी’ दांव, रणबीर और रणवीर तो हो जाएंगे जल-भुन का ख़ाक
करण ने खेला ‘कॉफ़ी’ दांव, रणबीर और रणवीर तो हो जाएंगे जल-भुन का ख़ाक

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करण जौहर जल्द ही टीवी शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। ऐसे में इस शो के फैन्स इस बात को लेकर लगातार कयास लगा रहे थे कि इस शो के पहले एपिसोड में वो कौन से दो सेलेब्रिटी होंगी।

loksabha election banner

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब खबर पक्की हो चुकी है कि करण जौहर के शो में जो दो बड़े सेलेब्रिटी साथ नज़र आने जा रहे हैं, वह हैं दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट। जी हां, खुद करण ने खबर पक्की की है। दीपिका और आलिया ही शो की पहली गेस्ट होंगी। यह दिलचस्प बात है कि दीपिका, रणबीर कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही हैं जबकि इन दिनों रणबीर और आलिया भट्ट की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं हैं। ऐसे में जाहिर है कि शो अगर करण जौहर का है तो इस शो पर रणबीर कपूर से जुड़े सवाल जरूर होंगे।

याद हो कि की साल पहले जब दीपिका और सोनम कपूर एक साथ शो का हिस्सा बनी थीं, तो दोनों ने रणबीर कपूर के बारे के खुल कर अपनी बातें रखी थीं तो उनका मजाक भी उड़ाया था। ऐसे में यह एपिसोड पूरी तरह से दिलचस्प होगा ही। अभी दो दिनों पहले ही रणबीर कपूर ने अपने घर पर एक पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के सारे बड़े नाम, जिनमें आमिर खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करन,दीपिका, और रणवीर सिंह शामिल हुए थे।

करण ने इसे ब्लॉकबस्टर तस्वीर का नाम देकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह तस्वीर काफी वायरल भी हुई। अब एक बार फिर से दर्शकों को इस एपिसोड का इंतजार रहेगा ही। चूंकि शो में दो बड़े नाम शामिल होने वाले है। देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या करण दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़े सवालों के बारे में पूछते हैं या नहीं और दीपिका इस पर क्या जवाब देंगी।

यह भी पढ़ें: ब्रह्मास्त्र को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बड़ी बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.