Dance Deewane 3: भारती सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ की जमकर मस्ती, हर्ष लिंबाचिया ने कही ये बात
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया थाl दोनों इस समय जमानत पर चल रहे हैl भारती सिंह के पास से ड्रग्स बरामद किया गया थाl उनके पास से 86 ग्राम मैरुआना बरामद किया गया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl डांस दीवाने 3 के सेट पर रोहित शेट्टी गेस्ट बनकर आए हैंl इस मौके पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उनका जोरदार स्वागत किया हैl शो का हालिया टीजर जारी कर दिया गया हैl रोहित शेट्टी के मंच पर आते ही भारती सिंह को चिल्लाते हुए देखा जा सकता हैl इतना ही नहीं, वह रोहित शेट्टी को गले लगा लेती हैं और उन्हें किस कर लेती हैंl इसके चलते उनके पति हर्ष लिंबाचिया उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आवाहन करते हैंl
इसके अलावा उन्होंने मजाक में रोहित शेट्टी से यह भी कहा कि जब से उन्होंने शादी की है, तब से वह भारती सिंह से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैंl इसपर रोहित शेट्टी हंसने लगते हैंl रोहित शेट्टी ने मजाक ने यह भी कहा कि क्यों भारती उनसे दूर नहीं रह पातीl खतरों के खिलाड़ी में भारती सिंह नजर आ चुकी हैं, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैंl इसके चलते दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हैl दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट भी करते नजर आते हैंl इसके चलते एक बार फिर साथ आने पर दोनों की मस्ती देखने लायक हैl
View this post on Instagram
इसके अलावा शो पर शगुफ्ता अली भी नजर आएंगीl हाल ही में वह वित्तीय समस्या से जूझ रही थीl उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां भी हैंl उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी मंच पर शेयर की और सभी भावुक हो गएl इसके बाद माधुरी दीक्षित ने उन्हें डांस दीवाने 3 की टीम की ओर से 5 लाख रुपए का चेक दिया है।
गौरतलब है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया थाl दोनों इस समय जमानत पर चल रहे हैl भारती सिंह के पास से ड्रग्स बरामद किया गया थाl उनके पास से 86 ग्राम मैरुआना बरामद किया गया थाl भारती सिंह इसे लेकर जमकर ट्रोल भी हुई थीl