Move to Jagran APP

Dance Deewane 2: शो के विनर बने जमशेदपुर के विशाल सोनकर, प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने ऐसे मचाया धमाल

Dance Deewane 2 Winner जमशेदपुर के रहने वाले विशाल सोनकर शो के विनर बन गए हैं। इस दौरान माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा ने भी काफी मस्ती की।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 09:39 AM (IST)
Dance Deewane 2: शो के विनर बने जमशेदपुर के विशाल सोनकर, प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने ऐसे मचाया धमाल
Dance Deewane 2: शो के विनर बने जमशेदपुर के विशाल सोनकर, प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने ऐसे मचाया धमाल

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने-2 के विजेता रहे हैं विशाल सोनकर। जमशेदपुर के रहने वाले विशाल सोनकर ने फाइनल में हुई कड़ी टक्कर के बाद डांस दीवाने 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के फिनाले में उनका मुकाबला परमदीप सिंह, विशाल सोनकर, मेहुल मेहता, स्नेहा, ओम शुभम महापात्रा, ट्वीशा और विहान के साथ था और वो इन सभी पर भारी पड़े।

loksabha election banner

विशाल को डांस दीवाने 2 का विनर बनने के लिए एक ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला है। वहीं बाकी कंटेस्टेंट को 5 लाख रुपये मिले हैं। शो के विनर की घोषणा सुपरस्टार सलमान खान ने की और कलर्स ने भी ट्वीट तक विशाल को बधाई दी है। विशाल शो शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन फाइनल में तो उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी लगा दी। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं, जो अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काइ इज पिंक के प्रमोशन के लिए वहां आई थीं।

फाइनल परफॉर्मेंस में विशाल ने इकबाल फिल्म के आशाएं और ये हौसला गाने पर डांस किया था। विशाल और साथी कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ही शो में प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित का डांस भी देखने को मिला। दोनों ने कई गानों पर डांस किया। बता दें कि माधुरी दीक्षित, शशांक खैतान और तुषार कालिया शो को जज करते हैं।

प्रियंका यहां बॉलीवुड एक्टर और फिल्म के को-स्टार फरहान अख्तर के साथ पहुंची थीं। 'डांस दीवाने 2' के सेट से प्रियंका के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, जिसमें वो शो के जजों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘पिंगा’ सॉन्ग पर डांस किया और दूसरा उन्होंने माधुरी के मोस्ट फेमस सॉन्ग ‘डोला रे डोला’ पर डांस किया। प्रियंका यहां ब्लैक कलर की फ्लोर साड़ी में पहुंची थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.