Move to Jagran APP

Saloni Daini Photos: टीवी की 'गंगूबाई' आज दिखती हैं ऐसी, गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान

Actress Saloni Daini Shocking Transformation सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आएदिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि अब सलोनी पहले से कितनी बदल गईं हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 03:03 PM (IST)
Saloni Daini Photos: टीवी की 'गंगूबाई' आज दिखती हैं ऐसी, गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान
Tv Actress Saloni Daini Transformation Photos Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। Saloni Daini Transformation Photos: टीवी के फेेमस कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' में गंगू बाई का रोल निभाने वाली छोटी सी बच्ची सलोनी दैनी तो आपको याद ही होगी। वहीं सलोनी जो कॉमेडी में अपनी परफेक्ट टाइमिंग के चलते बड़े बड़ों को हैरान कर देती थीं। जी हां, हम उसी सलोनी दैनी की बात कर रहे हैं। सलोनी आज काफी बड़ी हो गई हैं। महज तीन साल की उम्र में टीवी पर आने वाली सलोनी आज 19 साल की हो गईं हैं। आज सलोनी का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। अब उन्हें देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल होगा। सलोनी का ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में है। तो चलिए देखते हैं सलोनी खूबसूरत तस्वीरें...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Spam spam 🙊

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

सलोनी दैनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी। वहीं सलोनी कॉमेडियन के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं। सलोनी ने हिंदी के अलावा कई मराठी फिल्मों में काम किया है। वहीं फिलहाल अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

 

View this post on Instagram

🌼 Outfit: @fashionstruc ❤️

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

 

View this post on Instagram

🐷

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

सलोनी ने टीवी सीरियल में भी काम किया हैं। वह साल  2018 में टीवी शो 'नमूने' में नजर आईं थीं। इस शो में सलोनी ने काव्या अग्निहोत्रि का रोल निभाया था। इसके बाद सलोनी साल 2019 में 'ये जादू है जिन्न का' में नजर आईं। यह कहानी एक ऐसे शख्स अमन जुनैद खान की थीं। इसमें वह अमन की बहन के रोल में थीं।

 

View this post on Instagram

🧞‍♂️ Wearing- @fashionstruc

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

 

View this post on Instagram

🥰🥰 . . . Wearing this beautiful outfit by @the_adhya_designer 😍😘

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

 

View this post on Instagram

🎈

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

बता दें कि सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आएदिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि अब सलोनी पहले से कितनी बदल गईं हैं। उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस हैरान हैं। सलोनी खूबसूरत तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर सलोनी के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.