Move to Jagran APP

कैसी ये यारियां की चार्ली चौहान बनने वाली है स्टंट वुमेन

छोटे पर्दे की इस स्टंट वुमेन के वेलकम के लिए क्या आप तैयार हैं?

By ShikhasEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 05:33 PM (IST)
कैसी ये यारियां की चार्ली चौहान बनने वाली है स्टंट वुमेन
कैसी ये यारियां की चार्ली चौहान बनने वाली है स्टंट वुमेन

मुंबई। यूथ ओरिएंटेड शो कैसी ये यारियां की चार्ली चौहान ने अपनी अदाओं और अभिनय से आपको बहुत इम्प्रेस किया होगा मगर अब वो जल्द ही एक नए अवतार में नज़र आने वाली है। क्यूट और नाज़ुक सी दिखने वाली चार्ली अब आपको स्टंट करते हुए दिखाई देने वाली है।

loksabha election banner

जी हां, सुना है चार्ली एक नए शो से अपना कमबैक कर रही है। बीबीसी वर्ल्डवाइड द्वारा प्रोड्यूस होने वाले इस शो का नाम है 'ए ज़िन्दगी' जिसमें चार्ली स्टंट वुमेन का किरदार निभाने वाली है। इस शो की कहानी भी यूथ और उनकी प्रोब्लेम्स से जुड़ी हुई । यह कहानी आपको बताएगी कि हार जाना, चीजों का ख़त्म होना नहीं है। ज़िन्दगी आपको एक और 'दूसरा' चांस ज़रूर देती है जिसमें आपको अपना बेस्ट देना होता है। इंट्रेस्टिंग है ना?

इसे भी पढ़ें- 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' ने इन स्पेशल मेहमान के साथ सेलिब्रेट की अपनी डबल सेंचुरी

शो कैसी ये है यारियां के दोनों सीजन्स में चार्ली ने मुक्ति का किरदार निभाया और बहुत ही कम समय में इस शो ने यूथ को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद चार्ली शो ये है आशिकी में भी नज़र आई और अब वो करने वाली है एक और धमाकेदार एंट्री शो 'ए ज़िन्दगी' से। छोटे पर्दे की इस स्टंट वुमेन के वेलकम के लिए क्या आप तैयार हैं?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.