Move to Jagran APP

CBSE 12th Board Result: बाल वीर एक्ट्रेस ने 12वीं में हासिल किये 89 फीसदी मार्क्स, टीचर्स को कहा शुक्रिया

CBSE 12th Board Result अनुष्का ने अपनी ख़ुशी दो और पोस्टों के ज़रिए ज़ाहिर की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में स्कूल ड्रेस में अपनी तस्वीर लगाते हुए लिखा- बहुत ख़ुश हूं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 12:52 PM (IST)
CBSE 12th Board Result: बाल वीर एक्ट्रेस ने 12वीं में हासिल किये 89 फीसदी मार्क्स, टीचर्स को कहा शुक्रिया
CBSE 12th Board Result: बाल वीर एक्ट्रेस ने 12वीं में हासिल किये 89 फीसदी मार्क्स, टीचर्स को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, जेएनएन। बच्चों के धारावाहिक बाल वीर में बाल सखी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने बारहवीं के बोर्ड एग्ज़ाम में 89.4 फीसदी अंक हासिल किये। अनुष्का ने इसकी ख़ुशी अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए साझा की। 

loksabha election banner

अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इसकी जानकारी देते हुए लिखा- आपको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि सीबीएसई 12th बोर्ड एग्ज़ाम में मुझे 89.4 फीसदी अंक मिले हैं। अनुष्का मूल रूप से झारखंड की हैं और उन्होंने अपने अभिनय की यात्रा छोटी-सी उम्र से शुरू कर दी थी। अनुष्का ने यहां मैं घर-घर खेली में बतौर बाल कलाकार काम किया। उस वक़्त उनकी उम्र महज़ सात साल थी। इसके बाग अनुष्का ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था। 2015 की बॉलीवुड फ़िल्म क्रेज़ी कुक्कड़ फैमिली में भी उन्होंने एक भूमिका निभायी थी। झांसी की रानी शो में अनुष्का ने रानी लक्ष्मी बाई का शीर्षक रोल निभाया था। 

अनुष्का ने अपनी ख़ुशी दो और पोस्टों के ज़रिए ज़ाहिर की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में स्कूल ड्रेस में अपनी तस्वीर लगाते हुए लिखा- बहुत ख़ुश हूं। आप सबके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। दूसरी पोस्ट में अनुष्का ने अपने स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल का शुक्रिया अदा किया था। 

अनुष्का सेन सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 9 मिलियन से अधिक है। अनुष्का ने मनोरंजन जगत में काम करने के साथ अपनी पढ़ाई से भी संतुलन बनाकर रखा, जिसका नतीज़ा उनके अंकों में नज़र आ रहा है। अनुष्का की सफलता कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है कि फोकस और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

बाल वीर शो की शुरुआत 2012 में सब टीवी पर हुई थी। बाल कलाकार देव जोशी शीर्षक रोल में थे। करिश्मा तन्ना और शमा सिकंदर ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं। 1111 एपिसोड के बाद शो 2016 में ऑफ़ एयर हुआ था। 2019 में इसका दूसरा सीज़न बाल वीर रिटर्न्स शुरू हुआ था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.