Bigg Boss Fame Deepak Thakur का गांव और घर डूबा बाढ़ में, सलमान खान से लेकर पीएम मोदी तक लगाई मदद की गुहार
बिग बॉस 12 का दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आथर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने गांव और घर में आई बाढ़ की भयावह तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।
By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:25 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों करोना वायरस के साथ बाढ़ का कहर भी कई इलाकों मं देखा जा रहा है। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। लोगों को या तो अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ रहा हैं या फिर ऐसी स्थिति में ही अपने घर में मजबूरन रहना पड़ रहा है। वही बिहार निवासी 'बिग बॉस 12' फेस सिंगर दीपक ठाकुर को इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है। दीपिक ठाकुर का गांव और उनका घर भी इस बाढ़ की चपेट में आ गया है। ऐसे में दीपक खुद भी लोगों की मदद तो कर ही रहे हैं साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से इस आपदा की घड़ी में मदद की गुहार लगाई है।
'बिग बॉस 12' का हिस्सा रहे सिंगर दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आथर गांव के रहने वाले हैं। दीपिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने गांव और घर में आई बाढ़ की भयावह तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन वीडियो में आप लोगों के दर्द को साफ सुन सकते हैं। लोग किस तरह बाढ़ के कहर की कहानी बयां कर रहे हैं। वहीं दीपक ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह लोगों को रोशन देते नजर आ रहे हैं।
दीपक ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार के लोगों की मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बिहार के लोग बाढ़ से बेहाल हैं, हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक एक दाने को तरस रहे हैं यहां के लोग, सबकुछ तबाह हो गया है, हम अकेले कुछ नहीं कर पायेंगे, जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आपसे गुहार लगाई है, कृप्या सब लोग सहयोग करिए।'
दीपक ठाकुर ने अपनी ये पोस्ट बॉलीवुड स्टार्स को भी टैग किया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला, करणवीर बोहरा, मीका सिंह, मनोज बाजपेयी, मनोज तिवारी, पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, सोनू सूद, सलमान खान के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भी टैग किया है।'
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.