Bigg Boss 15: फिनाले से पहले हुई भविष्यवाणी, सबको पीछे छोड़ ये कंटेस्टेंट बनने वाला है विनर
हाल ही में घर में आई लाइव ऑडियंस ने जहां निशांत भट्ट को बेस्ट एंटरटेनर बताया तो वहीं बाहर जनता किसी और को ही पसंद कर रही है। विनर को लेकर कई तरह की भविष्यवाणी सामने आ रही हैं। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा 'बिग बॉस 15' का विनर? ये सवाल सबके मन में कौंध रहा है। फिनाले की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। अब कुछ ही घंटों में विनर का नाम सामने आ जाएगा। फैंस के बीच इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की ट्रॉफी कौन घर लेकर जाएगा। हाल ही में घर में आई लाइव ऑडियंस ने जहां निशांत भट्ट को बेस्ट एंटरटेनर बताया, तो वहीं बाहर जनता किसी और को ही पसंद कर रही है। विनर को लेकर कई तरह की भविष्यवाणी सामने आ रही है। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ये कंटेस्टेंट हो सकता है विनर
बिग बॉस 15 के अंदर की खबरें देने वाली वेबसाइट 'द खबरी' की माने तो बिग बॉस की विनर इस बार कोई लड़की ही होगी। हालांकि अबतक द खबरी ने जो भी न्यूज दी है वो सही साबित हुई है, पर विनर को लेकर अभी सिर्फ कयास ही लगाया जा सकता है, क्योंकि वोटिंग लाइंस अभी भी खुलीं हैं और लोगों को मन कभी भी बदल सकता है। तो आपको बता दें कि इस बार तेजस्वी प्रकाश दर्शकों की पहली पसंद बन सकतीं हैं। पर हाल ही में तेजस्वी ने शमिता शेट्टी को आंटी कह कर क्या बुला दिया, जिसपर लोग भड़क गए। तेजस्वी का ये मूव उनका गेम बिगाड़ सकता है।
फर्स्ट रनर अप होगें ये...
प्रतीक सहजपाल इस साल बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनर अप बन सकते हैं। वैसे कई लोग द खबरी की इस भविष्यवाणी से खुश नहीं हैं। लोगों का कहना है कि करण कुंद्रा को इतना पीछे तो नहीं करना चाहिए कि प्रतीक उनसे आगे निकल जाए। वैसे तो सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका है जो प्रतीक को विनर के तौर पर देख रहा है।
तीसरे नम्बर पर हैं...
बिग बॉस 15 को लेकर की गई भविष्यवाणी में करण कुंद्रा की सकेंड रनर अप बताया गया है। अब ये तो फिनाले के दिन ही पता चलेगा कि आखिर जनता के मन में क्या चल रहा है। इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि हाल ही में सेलेब्स ने करण पर कोई स्टैंड ना लेने का भी आरोप लगाया था।
#BiggBoss15 Final Prediction and Top 3 Rankings
1 #TejasswiPrakash Winner
2 #PratikSehajpal RunnerUp
3 #KaranKundrra 2nd Runnerup
4 #ShamitaShetty 3rd RunnerUp
Makers can switch 3rd and 4th Position to bring #ShamitaShetty in Top 3— The Khabri (@TheRealKhabri) January 26, 2022
शमिता का हाथ इस बार भी खाली
शमिता बिग बॉस में तीसरी बार नजर आ रहीं हैं। पर इस भविष्यवाणी को देखकर तो लगता है कि इस बार भी वो ट्रॉफी घर नहीं ले जा पाएंगीं।