Move to Jagran APP

Bigg Boss 15: शमिता-करण को पीछे छोड़ ये बना शो का मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट, ट्रॉफी का है प्रबल दावेदार

हाल ही में हुए एक सर्वे में लोगों ने अपने मनपसंद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम बताया जिसके आधार पर एक लिस्ट तैयरा की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट के टॉप वन में ना तो करण कुंद्रा का नाम है ना तो शमिता शेट्टी का।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:53 AM (IST)
Bigg Boss 15: शमिता-करण को पीछे छोड़ ये बना शो का मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट, ट्रॉफी का है प्रबल दावेदार
Image Source: Bigg Boss 15 Fan page on Social media

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 15 Winner: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले नजदीक आ है, फैंस ने पहले से अपने टॉप मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट चुन लिए हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में लोगों ने अपने मनपसंद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम बताया, जिसके आधार पर एक लिस्ट तैयरा की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट के टॉप फर्स्ट में ना तो करण कुंद्रा का नाम है, ना तो शमिता शेट्टी का बल्कि बाजी तो कोई और ही मारकर ले गया है।

loksabha election banner

ये हैं टॉप पांच कंटेस्टेंट्स 

ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा, के साथ-साथ शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को पछाड़कर इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। तेजस्वी पहले दिन से ही दर्शकों की पसंदीदा रही हैं और करण के साथ उनके लव एंगल के बाद, उन्होंने और भी अधिक लोकप्रियता हासिल की। हालांकि पिछले दिनों वीआईपी मेंबर बनने के लिए तेजस्वी को काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। तेजा पर विक्टिम कार्ट खेलने से लेकर जाने कितने ही आरोप लगे। पर अब वो दर्शकों की पहली पंसद बनकर सामने आईं हैं।

करण कुंद्रा

इस लिस्ट में करण कुंद्रा दूसरे स्थान पर हैं। करण अपनी ही गर्लफ्रेंड से पिछड़ गए, जबकि शो में उन्हें जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। करण ने जिस दिन से घर में एंट्री की है, फैंस ने उनमें एक विनर देखा। तेजस्वी के साथ उनका लव एंगल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ एपिसोड पहले ही सलमान खान ने उनपर शो में स्टैंड ना लेने का आरोप लगाया था। पर बावजूद इसके वो फेवरेट हैं।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी तीसरे स्थान पर हैं और वास्तव में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। शिल्पा शेट्टी की बहन होने की वजह से उनपर फेवरेट होने का भी इल्जाम लगता रहा है। पर इन तमाम आलोचनाओं को झेलकर भी तेजस्वी लोगों की फोवरेट बनी हुईं हैं।

प्रतीक सहजपाली

बिग बॉस ओटीटी से सीजन 15 में प्रतीक सहजपाल के लिए कोई नहीं कह सकता था कि उनका सफर इतना लंबा चलेगा। पर अब प्रतीक लोगों के चौथे फेवरेट हैं।

निशांत भाट

निशांत भट शुरुआत से घर में अपनी जीत को लेकर काफी स्पष्ट नजर आए हैं। उन्होंने ना तो किसी संग लव एंगल निकाला और ना ही वो किसी की टीम में नजर आए। हालांकि वो इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.