Move to Jagran APP

Bigg Boss 15: मीका सिंह ने सलमान खान के सामने किया राखी सावंत को 'KISS', एक्ट्रेस बोलीं- 'ओह माई गॉड'

साल 2006 में मीका सिंह ने राखी सावंत को उनकी मर्जी के बिना अपनी बर्थडे पार्टी में किस कर दिया था। जिसके बाद इन दोनों का लंबे समय तक विवाद चला था। मीका सिंह को कानूनी कार्रवाही का सामना करना पड़ा था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:40 AM (IST)
Bigg Boss 15: मीका सिंह ने सलमान खान के सामने किया राखी सावंत को 'KISS', एक्ट्रेस बोलीं-  'ओह माई गॉड'
राखी सावंत और पंजाबी सिंगर मीका सिंह,- तस्वीर : Instagram: colorstv

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स से मुलाकात करने के साथ-साथ उन सभी के साथ काफी मस्ती भी करते हैं। इस एपिसोड में छोटे और बड़े पर्दे के कई सितारे भी मेहमान बनकर आते हैं। यह सभी सितारे सलमान खान और बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती-मजाक भी करते हैं।

loksabha election banner

इस बार बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह पहुंचे हैं। वहीं मीका सिंह को बिग बॉस के स्टेज पर देख राखी सावंत हैरान हो गई हैं। कलर्स टीवी चैनल ने रविवार को होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान मीका सिंह के साथ उनके गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं वह मीका सिंह के साथ ढोल भी बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में मीका सिंह को देख राखी सावंत हैरान हो जाती हैं। वहीं सलमान खान उनके साथ मजाक करते हुए कहते हैं, 'राखी तुम्हारा फेवरेट आ गया है।' इस पर मीका सिंह हंसने लगते हैं और राखी सावंत उन्हें देखकर कहती हैं, 'ओह माई गॉड।' फिर सलमान खान राखी सावंत से पूछते हैं, 'आज तुम्हारा जन्मदिन तो नहीं है न।'

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान की यह बात सुन राखी हंसने लगती हैं और मीका सिंह कहते हैं, 'वो मेरा जन्मदिन था।' फिर सलमान खान और तेज से हंसने लगते हैं और कहते हैं कि बर्थडे किस तो बनता है। इसके बाद मीका सिंह स्टेज पर खड़े होकर ही राखी सावंत को फ्लाइंग किस करते हैं। वहीं राखी सावंत सलमान खान से पूछती हैं, 'इनका अगली बार बर्थडे कब है। मैं जानना चाहती हूं।'

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि साल 2006 में मीका सिंह ने राखी सावंत को उनकी मर्जी के बिना अपनी बर्थडे पार्टी में किस कर दिया था। जिसके बाद इन दोनों का लंबे समय तक विवाद चला था। मीका सिंह को कानूनी कार्रवाही का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब राखी सावंत और मीका सिंह के बीच कोई विवाद नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.