Move to Jagran APP

Bigg Boss 15: अब तक घर में हो चुकी है इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री, रविवार को रणवीर सिंह स्टेज पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

शो को हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान ने शो की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की। सलमान के परफॉर्मेंस के साथ शो की शुरुआत हुई। जिसके बाद भाईजान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स का स्वैग से स्वागत किया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 07:01 AM (IST)
Bigg Boss 15: अब तक घर में हो चुकी है इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री, रविवार को रणवीर सिंह स्टेज पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का
रणवीर सिंग, सलमान खान, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 15 का बड़ी ही धूमधाम के साथ आगाज किया गया। कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इस शो को हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान ने शो की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की। सलमान के परफॉर्मेंस के साथ शो की शुरुआत हुई। जिसके बाद भाईजान ने एक- एक कर शो के सभी कंटेस्टेंट्स का स्वैग से स्वागत किया। शो में पहले ही दिन सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को जंगल में दंगल और मंगल का पाठ पढाया।

loksabha election banner

जय भानुशाली

सलमान खान के शो में सबसे पहले टेलीविजन अभिनेता और मशहूर होस्ट जय भानुशाली ने एंट्री की। जय भानुशाली की एंट्री स्टेज पर नहीं बल्कि सीधे बिग बॉस के घर में हुई। जहां पर सलमान खान ने उनसे मिलने के लिए पहुंचे और उनका स्वागत किया। इसके बाद सलमान खान ने जय को पूरा घर दिखाया। साथ ही साथ जय को घर और जंगल के बारे में भी बताया। इसके बाद सलमान खान में 2-2 की जोड़ी में बाकी के कंटेस्टेंट्स का भी स्वागत किया।

तेजस्वी प्रकाश और विशाल कोटियन

जय भानुशाली के बाद शो में दो अन्य कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। सबसे पहले शो में विशाल ने एंट्री की। उन्होंने रणवीर सिंह के गाने 'ततड़ततड़' पर परफॉर्म करते हुए एंट्री की। जिसके बाद विशाल ने सलमान खान के साथ ढेर सारी बातचीत भी की। इसके बाद टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की भी शो में धमाकेदार एंट्री हुई। तेजस्वी प्रकाश ने आते ही अपनी मासूमियत से सभी को जमकर एंटरटेन किया।

विधि पंड्या और सिम्बा नागपाल

टेलीविजन अभिनेत्री विधि पंड्या शो में चौथी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची। विधि पंड्या ने भी अपनी एंट्री के साथ ही सलमान खान के साथ खूब सारी बातचीत की। इसके बाद शो में 'शक्ति: अस्तितिव के एहसास की' फेम एक्टर सिम्बा नागपाल की एंट्री हुई। सिम्बा नागपाल के साथ भी सलमान खान ने मस्ती की और उनकी एक्टिंग का भी लुत्फ उठाया।

उमर रियाज, ईशान सहगल और डोनल बिष्ट

विधि और सिम्बा की एंट्री के बाद शो के सातवें कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 13 के रनरअप रहे आसिम रियाज के भाई उमर रियाज पहुंचे। अपने भाई उमर रियाज को चियरअप करने के लिए स्टेज पर आसिम रियाज खुद भी आए और उन्होंने सलमान खान के साथ मिलकर जमकर एंटरटेन किया। उमर के साथ ही अभिनेता ईशान सहगल की भी एंट्री हुई। लेकिन ईशान और उमर के बीच शो में एंट्री से भी पहले से नोकजोक देखने को मिली। इन दोनों के साथ ही शो में नौवीं कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री हुई डोनल बिष्ट की। डोनल ने एंट्री के साथ ही हुस्त के जलवे बिखेरे।

अकासा सिंह और करण कुंद्रा

पंजाबी सिंगर अकासा सिंह भी इस बार सो का हिस्सा बनी हैं। अकासा सिंह ने शो में टेलीविजन के रॉकस्टार करण कुंद्रा के साथ एंट्री की। अकासा और करण की जोड़ी पहले दिन ही काफी अच्छी लगी। करण कुंद्रा स्टेज पर सलमान खान के सामने अकासा के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आए।

अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्रॉफ

इसके बाद शो के आखिरी तीन कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। जिनमें मशहूर गाना 'तितलियां वरगां' की सिंगर अफसाना खान सबसे पहले मंच पर पहुंचीं। अफसाना ने शो में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजाना' का गाना 'भर दो झोली मेरी या मोहम्मद' भी गाया। इसके बाद मायशा अय्यर की एंट्री स्टेज पर हुई। मायशा ने स्टेज पर आते ही हॉटनेस का तड़का लगा दिया। वहीं आखिरी कंटेस्टेंट के रूप में मॉडल साहिर श्रॉफ की एंट्री हुई।

शनिवार के दिन सलमान खान के शो में पूरे 13 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। ग्रैंड प्रीमियर दो दिन का रखा गया है अब रविवार को शो को लेकर अन्य कई खुलासे होंगे। रविवार के दिन ही बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स की भी शो में एंट्री होने वाली है। ऐसे में रविवार का एपिसोड देखना बेहद दिलचस्प होगा। वहीं रविवार को सलमान खान के साथ ही शो में चार चांद लगाने अभिनेता रणवीर सिंह भी पहंचने वाले हैं। इस दौरान रणवीर सिंह का मस्त मौला अंदाज और सलमान खान का खुशमिजाज अंदाज देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह यहां अपने आगामी टेलीविजन शो का प्रचार करने के लिए पहुंचेगे। इस दौरान सलमान और रणवीर का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा तो वहीं रणवीर सिंह सलमान खान से कुछ दिलचस्प सवाल भी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.