Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने किया खुलासा, एजाज़ ख़ान की गर्लफ्रेंड से बढ़ गई थीं उनकी नज़दीकियां
कुछ वक्त पहले ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट एजाज़ ख़ान ने विकास गुप्ता की तरफ इशारा करते हुए एक खुलासा किया था कि विकास ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को फोर्स किया था कि वो उनपर दहेज का केस दायर करें।
नई दिल्ली, जेएनएन। कुछ वक्त पहले ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट एजाज़ ख़ान ने विकास गुप्ता की तरफ इशारा करते हुए एक खुलासा किया था कि विकास ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को फोर्स किया था कि वो उनपर दहेज का केस दायर करे। हालांकि एजाज़ ने ये बातें अभिनव शुक्ला को बताई थीं, विकास को इस बारे में कुछ नहीं पता था। लेकिन अब दोनों के बीच ये मुद्दा खुलकर सामने आ जाएगा।
आज के एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विकास, अर्शी ख़ान और निक्की के सामने ये कन्फेस करते हुए नज़र आ रहे हैं कि, ‘इस घर में जिसका जो मन चाहता है वो मेरे बारे में बोलकर निकल जाता है। कोई कहता है मैंने उसका काम रुकवाया है, कोई कहता है मैंने उसके ऊपर केस करवाया है। एक लड़की थी जिसके साथ मेरी नज़दीकियां बढ़ गई थीं, बाद में पता चला कि वो एजाज़ खान की गर्लफ्रेंड थी’। विकास की बातें सुनकर एजाज़ ख़ान बुरी तरह भड़क जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। इसके बाद एजाज़ घर में तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। देखें वीडियो।
आपको बता दें विकास गुप्ता हाल ही में घर से बेघर होकर वापस घर में आए हैं। एक झगड़े के बाद उन्होंने अर्शी ख़ान को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था जिसके बाद ख़ुद बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर कर दिया था। लेकिन हाल में विकास ने घर में फिर से एंट्री की है,और एंट्री करने के साथ ही विकास इस हफ्ते घर के कैप्टन भी बन गए हैं। हाल में एक टास्क के दौरान कैप्टंसी की दावेदारी के लिए राहुल और विकास बचे थे, और अर्शी को दोनों में से किसी एक को कौप्टन चुनना था। अर्शी ने राहुल की बजाय विकास को घर का नया कैप्टन चुना। अर्शी के इस फैसले से राहुल और अली उन पर काफी नाराज़ भी हुए थे।