Bigg Boss 14: जानिए, सीज़न एक से 13 तक के विनर्स ने जीती कितनी रकम, किस विजेता को मिली सबसे कम
शो में मास्टर माइंड विकास गुप्ता के साथ 5 चैलेंजर्स की एंट्री हो रही है। यह चैलेंजर्स हैं मनु पंजाबी अर्शी ख़ान कश्मीरा शाह राखी सावंत और राहुल महाजन। यह फिनाले बिग बॉस की अब तक की जर्नी का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 14' में इस वीकेंड को एक ख़ास इवेंट फिनाले होने जा रहा है। इस फिनाले में 4 कंटेस्टेंट्स पहुंचेंगे। वहीं, शो में मास्टर माइंड विकास गुप्ता के साथ 5 चैलेंजर्स की एंट्री हो रही है। यह चैलेंजर्स हैं मनु पंजाबी, अर्शी ख़ान, कश्मीरा शाह, राखी सावंत और राहुल महाजन। ये सभी बिग बॉस के अलग-अलग सीज़ंस में नज़र आ चुके हैं। यह फिनाले बिग बॉस की अब तक की जर्नी का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। इस मौक़े पर एक नज़र डालते हैं पिछले सीज़ंस के विजेताओं और उन्हें मिली इनामी राशि पर।
साल 2006 में शुरू हुआ 'बिग बॉस' का पहला सीजन अभिनेता राहुल रॉय ने जीता था। इस सीजन में भी विनर को एक करोड़ रुपए मिले थे। आशुतोष कौशिक ने 'बिग बॉस' का दूसरा सीजन जीता था। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। बात दें कि आशुतोष रोडीज से मशहूर हुए थे। 'बिग बॉस' 3 के विनर विंदू दारा सिंह ने 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी और लग्जरी कार जीती थी।
'बिग बॉस' के 5वें सीजन की विनर कुमकुम फेम एक्ट्रेस जूही परमार थीं। उन्हें भी प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए मिले थे। 'बिग बॉस' 4 कसौटी फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जीता था। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में मिले थी।
'बिग बॉस' के सीजन 6 की विनर रहीं टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया। उर्वशी ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख प्राइज मनी जीती थी। एक्ट्रेस गौहर खान सीनज 7 की विनर थीं। शो में गौहर और कुशाल टंडन की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। गौहर को 50 लाख रुपए की इनामी राशि मिली थी।
'बिग बॉस' के 8वें सीजन के विजेता थे गौतम गुलाटी। गौतम को 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। प्रिंस नरूला ने 'बिग बॉस' का 9वां सीजन जीता था। प्रिंस को 35 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। 'बिग बॉस' 10 में कॉमनर मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर की दोस्ती ने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी। वहीं विजेता बने नोएडा के कॉमनर मनवीर गुर्जर। प्राइज मनी के तौर पर उन्हें 40 लाख रुपए मिले थे।
सीजन 11 की विनर 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे थीं। उन्हें 44 लाख रुपए जीत की रकम के तौर पर मिले थे। सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम थीं। दीपिका को ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी। सीज़न 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला, जिन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये प्राइज़ मनी जीती। सिद्धार्थ सीज़न 14 में भी नज़र आये और सीनियर के तौर पर घर के अंदर रहे।