Bigg Boss 14: शो छोड़ने को लेकर कविता कौशिक ने दी प्रतिक्रिया, रुबीना से झगड़े के बाद खुद हो गई थीं बेघर
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक रियलिटी बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के इस शो में दो बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी लेकिन वह ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक रियलिटी बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के इस शो में दो बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी, लेकिन वह ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाईं। शो में रहते हुए कविता कौशिक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। उनका कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर झगड़ा भी देखने को मिला था। वहीं बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक के साथ झगड़ना होने के बाद कविता ने अपनी मर्जी से शो छोड़ दिया था।
अब कविता कौशिक ने खुद की मर्जी से बिग बॉस 14 का शो छोड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कविता के फैंस ने ट्विटर पर उनसे पूछा है कि उन्होंने इस तरह खुद से बिग बॉस 14 क्यों छोड़ दिया ? जिस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। कविता कौशक के एक फैन ने ट्विटर कर लिखा, 'आपको शो नहीं छोड़ना चाहिए था। और अगर छोड़ना ही था तो रुबीना का मुंह तोड़कर निकलतीं। आपने तो सिर्फ अपना ही नुकसान किया।'
Mai Nafrat aur misunderstanding ka ghar hamesha quit hi karungi chahe kitna bhi nuksaan ho, muh todna mushkil baat nahi hoti but cheezon ko waqt aur karma ke hawaale karna hi sahi raah hai 😇🙏 https://t.co/geJok0c4yo" rel="nofollow— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) January 12, 2021
कविता कौशिक ने फैन की इस बात का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं नफरत और गलतफहमी वाले घर हमेशा ही छोड़ना चाहूंगी, चाहे कितना भी नुकसान हो। मुंह तोड़ना मुश्किल बात नहीं होती लेकिन चीजों को वक्त और कर्म के हवाले कर देना ही सही रहा है।' वहीं कविता कौशिक के एक और फैन ने ट्वीट कर पूछा, 'वैसे एक सवाल है क्या खुद से शो से निकलना बेघर माना गया ? या बिग बॉस ने खुद गेट खोले तो आपने मास्टर स्ट्रॉक मार दिया।'
Vo gate toh uss din swayam mahadev ne mere liye khulwa diya tha dost😇❤, baaki sab toh content for viewers to consume n assume hai 😉 i was desperate to get out and not stay in , everyone can't understand this 🙏 https://t.co/dlDyTzw8kN" rel="nofollow— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) January 12, 2021
कविता कौशिक ने फैंस की इस बात का जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वह गेट तो उस दिन खुद स्वयं महादेव ने खुलवा दिए था दोस्त, बाकि सब तो कंटेंट दर्शकों को ग्रहण करने के लिए सामग्री है। मैं घर से बाहर जाने के लिए काफी बेकरार थी और वहां रहना नहीं चाहती थी। हर कोई इसको नहीं समझ सकता।' सोशल मीडिया पर कविता कौशिक के यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले महीने टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक बिग बॉस 14 से बाहर हो गई थीं। रूबीना दिलैक के साथ हुई जोरदार लड़ाई के बाद कविता ने गुस्से में बिग बॉस का घर छोड़ दिया था। रूबीना और उनके झगड़े में कविता ने रूबीना से कहा क्या था कि क्या वो अपने पति की सच्चाई जानती हैं? कविता ने यह भी कहा था कि घर से बाहर जाकर वह उनके पति की सच्चाई सबको बताएंगी।