Bigg Boss 14: रूबिना दिलैक के समर्थन में आए करणवीर बोहरा, सलमान ख़ान पर कही ये बात
Bigg Boss 14 बात तब चर्चा में आई जब रूबिना पर सामान वाले कमेंट को लेकर बिग बॉस से सलमान ख़ान की शिकायत की। अब इस मामले में रूबिना को पूर्व प्रतिभागी करणवीर बोहरा से समर्थन मिला है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के घर में इस वक्त रूबिना दिलैक खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने बातों के लेकर लड़ जाने वाली रूबिना को घर से बाहर भी समर्थन मिल रहा है। लास्ट वीक में उन्हें होस्ट सलमान ख़ान से तारीफ और आलोचना दोनों मिली। हालांकि, बात तब चर्चा में आई, जब रूबिना ने 'सामान' वाले कमेंट को लेकर बिग बॉस से सलमान ख़ान की शिकायत की। अब इस मामले में रूबिना को पूर्व प्रतिभागी करणवीर बोहरा से समर्थन मिला है।
दरअसल, वीकेंड के वार वाले एपिसोड में सलमान ने अभिनव को लेकर एक मजाक किया था। सलमान ने रुबीना से कहा था, 'ये सामान आप लेकर आई हैं।' इस मजाक पर रूबिना को अपमान महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि वह ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगी, जहां सम्मान ना हो। उन्होंने कहा कि पर्सनल कमेंट करने वाले सलमान उन्हें पर्सनली नहीं जानते हैं। रूबिना के इस शिकायत के बाद चर्चा शुरू हो गई।
अब करणवीर बोहरा भी इस बहस में शामिल हो गए हैं। बिग बॉस के प्रतिभागी और टीवी एक्टर करणवीर ने लिखा कि उन्होंने वही महसूस किया, जो एक अन्य पत्नी अपने पति के बारे में करेगी। अगर रूबिना दिलैक की भावनाएं आहत हुई हैं, तो यह सही है। मैं शो नहीं देख रहा हूं, लेकिन सलमान भाई को बतौर होस्ट पसंद करता हूं। हालांकि, कभी-कभी उनका मजाक मुझे सुपीरियर लगता है। इसके अलावा करणवीर वोहरा ने अपनी पत्नी के खत का भी जिक्र किया है। आप उनका पूरा बयान यहां पढ़ सकते हैं-
रूबिना दिलैक के इस शिकयात के बाद अब दर्शको को वीकेंड का वार का इंतज़ार है। उम्मीद की जा रही है कि सलमान ख़ान इस मुद्दे पर अपनी राय रख सकते हैं। वहीं, इसके अलावा वह अन्य विषयों पर भी बात कर सकते हैं। अब देखना है कि बिग बॉस 14 में यह बयान किस करवट बदलता है। गौरतलब है कि सलमान ने रूबिना को चेतनावी दी थी कि उन पर गलती भारी पड़ सकती हैं।