Bigg Boss 14 Eviction: अब तक पांच प्रतिभागियों का हो चुका एविक्शन, सिर्फ एक ख़ास को मिला है दोबारा मौका
Bigg Boss 14 Eviction हर हफ्ते में लगातार एविक्शन भी देखने को मिल रहा है। अभी तक कोई ऐसा घर से बाहर नहीं हुआ जिसे लेकर लोगों शॉकिंग एविक्शन का टैग दिया है। हालांकि एक प्रतिभागी को बाहर करने के बाद दोबारा मौका दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14 Eviction: बिग बॉस 14 के घर में अभी तक वह रफ़्तार नहीं देखने को मिली है, जो सीज़न 13 को मिली थी। ऐसे में हर हफ्ते में लगातार एविक्शन भी देखने को मिल रहा है। अभी तक कोई ऐसा घर से बाहर नहीं हुआ, जिसे लेकर लोगों शॉकिंग एविक्शन का टैग दिया है। हालांकि, एक प्रतिभागी को बाहर करने के बाद दोबारा मौका दिया गया है। आइए जानते हैं...
1. कविता कौशिक- कविता कौशिक को बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। उन्हें पहले हफ्ते कैप्टन भी बनाया गया। इसके बाद शुरू हुई लड़ाई। पहले पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य से झगड़ा हुआ। इसके बाद एज़ाज ख़ान ने काफी कहा सुनी हुई। इसके बाद कविता को बाहर का रास्त दिखा दिया गया। लेकिन एक हफ्ते के बाद कुछ शर्तों पर उनकी दोबारा वापसी भी हो गई।
2. नैना सिंह- नैना सिंह की एंट्री कविता कौशिक के साथ वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के तौर पर हुई। कविता ने पहले दिन तो अपना खेल दिखाया, लेकिन उसके बाद गायब हो गईं। एक और कविता की वापसी हुई, तो दूसरी ओर नैना की वापसी भी हो गई। उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री सफ़ल नहीं हुई।
3. निशांत सिंह मलकानी- निशांत की एंट्री शुरुआत में हुई थी। उन्होंने कुछ हफ्ते अच्छा खेल दिखाया। ख़ास कर टास्क वाले मामले काफी सही प्रदर्शन किया था। हालांकि, बातचीत और कम्युनिकेशन में मामला कहीं फंस गया। जिस दिन कविता कौशिक को बाहर किया गया, ठीक उसी दिन निशांत का भी एविक्शन हो गया।
4. शहजाद देओल- पंजाबी एक्टर शहजाद देओल का भी सफ़र लंबा नहीं चला। उनका एविक्शन भी दूसरे हफ्ते में हो गया। लोगों को लगा कि शहज़ाद देओल का मनोरंजन करने में असफ़ल रहे। उन्होंने वोट के आधार पर हटाया गया।
5. सारा गुरपाल- पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल को इस बार शहनाज़ गिल का रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। लेकिन उनका सफ़र सिर्फ एक हफ्ते चला। हालांकि, घर के बाहर उन्होंने सुर्खिया जरूर बटोरीं।