Bigg Boss 14 Eviction: जानें- किसके लिए बजी है ख़तरे की घंटी, किसका हो सकता है आखिरी हफ्ता
Bigg Boss 14 Eviction इस हफ्ते एविक्शन की पूरी तैयारी हो गई है। इस बार दो प्रतिभागियों की जान हलक में है। पहली प्रतिभागी हैं रूबिना दिलैक। वहीं उनके अलावा शार्दुल ठाकुर भी नॉमिनेट हैं। अब सवाल है कि इन दोनों में से कौन बाहर हो सकता है?
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14 Eviction: बिग बॉस के घर में से हर हफ्ते कोई ना कोई बाहर होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि घर कोई बाहर हो तो वाइल्ड कार्ड एंट्री भी दी जाती है। कभी- कभी ऐसा भी होता है कि हफ्ते में कोई भी एविक्शन नहीं होता है। लेकिन इस हफ्ते एविक्शन की पूरी तैयारी हो गई है। इस बार दो प्रतिभागियों की जान हलक में है। पहली प्रतिभागी हैं रूबिना दिलैक। वहीं, उनके अलावा शार्दुल ठाकुर भी नॉमिनेट हैं। अब सवाल है कि इन दोनों में से कौन बाहर हो सकता है?
शानदार खेल रही हैं रूबिना दिलैक
रूबिना दिलैक के पास इस वक्त घर में भले कम समर्थन हो, लेकिन बाहर फैंस की फेवरेट हैं। सलमान ख़ान से पंगा लेने वाली रूबिना की तारीफ सलमान ख़ान खुद कर चुके हैं। वह अक्सर अपने हक के लिए लड़ती देखी गई हैं। वहीं, उनके पति के साथ उनकी जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही हैं। ऐसे में उनके बाहर होने का चांस काफी कम नज़र आ रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो इस शॉकिंग एविक्शन माना जाएगा।
गायब से दिख रहे हैं शार्दुल पंडित
शार्दल पंडित एक वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी हैं। उन्होंने कविता कौशिक और नैना सिंह के साथ एंट्री ली थी। एंट्री वाले दिन उनका झगड़ा नैना से हुआ था। इसके बाद से वह काफी शांत दिख रहे हैं। ऐसे में वह काफी ख़तरे में दिख रहे हैं। ख़ास बात है कि कविता कौशिक और नैना सिंह का एविक्शन हो चुका है। हालांकि, कविता को बाद में कुछ शर्तों के साथ वापस एंट्री दे दी गई है।
ये हो चुके हैं बाहर
बाहर जाने वालों की बात करें, तो सबसे पहले सारा गुरपाल को बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके बाद शहजाद देओल का सफ़र समाप्त हो गया। शहजाद के बाद बारी आई निशांत सिंह मलकानी की। उन्होंने और कविता को साथ बाहर किया गया था। हालांकि, बाद में कविता की वापसी हो गई। पिछले और सबसे लेटेस्ट एविक्शन नैना सिंह का हुआ है।